फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways management is messed up, buses are waiting for passengers

Shahjahanpur News: रोडवेज का प्रबंधन गड़बड़ाया, बसों को यात्रियों का इंतजार

Wed, 06 Aug 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways management is messed up, buses are waiting for passengers
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के सुंदरीकरण के चलते परिवहन निगम की बसाें को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। यात्री अभाव के कारण 45 बसें खड़ी हैं। ऐसे में आय लक्ष्य से आधी रह गई है। अफसरों को रक्षाबंधन पर्व से काफी उम्मीद है। पर्व पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों को देखते हुए 48 बसों को दौड़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के फर्श का निर्माण होने से बसों को हथौड़ा चौराहा और बरेली मोड़ से चलाया जा रहा है। दूसरे डिपो की बसें भी अंदर नहीं आ रहीं हैं। इसके चलते बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। रोजाना लक्षित आय 34 लाख के सापेक्ष सोमवार को 18 लाख रुपये ही रह गई।
विज्ञापन

रोजाना ही घाटा सहन कर रहे निगम को रक्षाबंधन के पर्व से काफी उम्मीद है। पर्व पर काफी भीड़ होने की उम्मीद रहती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर दिल्ली रूट पर 48 बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटल मार्ग पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा को लेकर अभी शासन से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
--
आज बेड़े में शामिल होंगी चार नई बसें
परिवहन निगम के बेड़े में 78 अनुबंधित बसों समेत 218 बसों का संचालन होता है। इसमें चार नई बसें भी शामिल हैं, जो मुख्यालय से बुधवार से मिल जाएंगी।
--
दूसरे दिन भी बंद रहा निर्माण कार्य
रोडवेज बस अड्डे पर निर्माण का कार्य मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहा है। निर्माण कार्य जल्दी पूरा नहीं होने की वजह से अड्डे से बसें नहीं चल पा रहीं हैं। राजस्व नहीं आने से निगम के अफसर परेशान हैं। वहीं, 12 अगस्त को एमडी की होने वाली बैठक को लेकर चिंता है, जिसमें राजस्व की समीक्षा की जाएगी।

--
डग्गामार वाहनों को हटवाया
निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को रोडवेज बस अड्डे के सामने से डग्गामार वाहनों को हटवाया। पुलिस की मदद से बसें, टाटा मैजिक वाहन हटाए गए। चेतावनी दी कि दोबारा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed