{"_id":"688bc455ba57010415019cef","slug":"roadways-bus-stand-becomes-a-hub-of-traffic-jam-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149421-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डा बना जाम का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डा बना जाम का अड्डा
विज्ञापन
- कचहरी ओवरब्रिज से रोडवेज बस अडडे जाने वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : अवैध मेडिकल स्टोर बंद कराती टीम।
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डा जाम का अड्डा बन गया है। रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन व कचहरी ओवरब्रिज तक रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह बसों का राेड पर खड़ा होना है।
बृहस्पतिवार को सुबह व दोपहर को रोडवेज बस स्टैंड से कचहरी ओवरब्रिज और पुलिस लाइन तक दिन में कई बार जाम लगा। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती नजर आई। निगोही, पुवायां, खुटार, बंडा, सिंधौली, पड़ोसी जिला पीलीभीत की ओर से आने आने-जाने वाले वाहन जाम में फंसे दिखाई दिए। स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि टीमें लगी हुई हैं। कोशिश रहती है कि जाम न लगने पाए।
--
रैक प्वाइंट पर भी स्थिति रही खराब
रोजा। जमुका दोराहे मार्ग पर साइडिंग एरिया में रैक प्वाइंट पर जाम लगना आम बात हो गई है। बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म नंबर चार पर गेहूं लोड करने की रैक लगी तो सुबह 6 बजे से ही वाहन चालकों ने सड़क को घेरना शुरू कर दिया। 8 बजे तक लंबा जाम लग गया। राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद 10 बजे जाम खुला, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा लग गया। संवाद

- कचहरी ओवरब्रिज से रोडवेज बस अडडे जाने वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद- फोटो : अवैध मेडिकल स्टोर बंद कराती टीम।
विज्ञापन