फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads made parking lots, people forced to struggle with jam

सड़कों को बना दिया पार्किंग स्थल, लोग जाम से जूझने को मजबूर

Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Roads made parking lots, people forced to struggle with jam
शाहजहांपुर के बहादुर चौराहे पर खड़ी बाइकें । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना का खौफ खत्म होने के बाद लोग बेधड़क बाजारों की ओर रुख करने लगे हैं। बाजार में भीड़ बढने के साथ ही जाम का संकट एक बार फिर से पैदा होने लगा है। वर्तमान समय में जाम के लिए आधी सड़क को घेरकर खड़े वाहन सबसे प्रमुख वजह बन रहे हैं। पुलिस द्वारा लग्जरी वाहनों पर रहम किए जाने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। खरीदारी करने आने वाले वाहन मुख्य सड़क पर खड़ी कर चले जाते हैं। संकरी सड़क पर वाहन खड़ा होने से लोग जाम में फंसने को मजबूर हैं। यह एक रोड की कहानी नहीं, बल्कि कई जगहों पर ऐसी ही दिक्कतों से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिस्मिल पार्क के पास सड़क पर खड़े वाहन, हर रोज लगता जाम
-खिरनीबाग में अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल पार्क के चारों ओर पार्किंग स्थल बन गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पार्क के किनारे गाडिय़ां खड़ी थी। सड़क के दोनों कार खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बन गईं। सूचना मिलने पर सदर बाजार थाने का पुलिस कर्मी जाम को खुलवाने के लिए पहुंचा। इस बीच रोड पर खड़ी कार के मालिक को तलाश किया, लेकिन कोई नजर नहीं आया। मजबूरी में लोगों ने अपनी गाड़ियां आगे-पीछे कर जाम से निकलने का रास्ता तलाश किया। उसके बाद रास्ता साफ हो सका।
विज्ञापन

साहब...खरीदारी में व्यस्त, बीच बाजार खड़ी कर दी गाड़ी
आर्य महिला डिग्री कालेज से बहादुरगंज की ओर जाने वाली सड़क पर चार पहिया वाहन जाने पर पुलिसकर्मी एतराज करते हैं। तर्क होता है कि जाम लग जाएगा। शुक्रवार को शोरूम के सामने पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। पास में होमगार्ड और सिपाही भी खड़ा था। कार के कारण जाम की स्थिति बन रही थी। लेकिन पुलिसकर्मी की हिम्मत गाड़ी हटवाने को कहने को नहीं पड़ी। इस बीच ई-रिक्शा वालों को जरूर डपटकर वहां से भगा दिया गया। कार काफी देर तक शोरूम के सामने खड़ी रही और लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई नियम नहीं, जहां मर्जी खड़ी कर दी गाड़ी
=ई-रिक्शा वालों को जरूर ही पुलिस डंडा फटकार कर भगा देती है, लेकिन कार वालों के सामने एक नहीं चलती है। बहादुरगंज में गल्ला मंडी के सामने कार के साथ आटो तक खड़ा था। उसके बगल में कई बाइकें भी थी। आमतौर पर यह जगह काफी खुली दिखाई देती है। अब यहां पर कार और बाइकों को अवैध तरीके से खड़ा कर राहगीरों को मुसीबत में डाला जा रहा है। अहम बात यह है कि चंद कदम पर नगर निगम का स्टैंड भी है, लेकिन वहां पर गाड़ी खड़ी करने को कोई तैयार नहीं होता है।
बाइक स्टैंड बनाकर घेर ली जगह
-बहादुरगंज तिकुनिया पर हर समय पुलिस की ड्यूटी रहती है। उसके बावजूद किताबों की दुकानों के सामने अवैध रुप से खड़े ठेलों को नहीं हटवाया जाता है। इन्हीं ठेलों की आड़ में कुछ लोगों ने अपनी बाइकों को खड़ा कर स्टैंड बना लिया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने पर बाइकों और अवैध कब्जों को हटवा दिया जाता है। वर्तमान समय में पुलिस की मेहरबानी के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को दिन कई बार जाम से जूझना पड़ रहा है।

जनपद में जाम की समस्या का समाधान कराया जाएगा। जल्द ही अभियान को शुरू करेंगे। एनाउंस कर लोगों को सही जगह पर गाड़ी खड़ी करने के लिए जागरूक करेंगे। नियमों को नहीं मानने वालों पर कार्रवाई होगी।
सरवरन टी, सीओ सिटी।

शाहजहांपुर के गल्ला मंडी जाने वाले मार्ग पर खड़ी गाडिय़ां । संवाद

शाहजहांपुर के गल्ला मंडी जाने वाले मार्ग पर खड़ी गाडिय़ां । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर के सदर बाजार में बीच सड़क पर खड़ी कार । संवाद

शाहजहांपुर के सदर बाजार में बीच सड़क पर खड़ी कार । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed