फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road jam

लोगों के जाम लगाने पर बदला ट्रांसफार्मर

Sun, 04 Jan 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
road jam
शहर के मोहल्ला भारद्वाजी में बिजली की ओवरलोडिंग के कारण फुंके 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदले नहीं जाने पर वहां के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने छाया कुआं के पास जेल रोड पर प्रदर्शन करके जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे जेई ने आश्वासन देकर लोगों को वहां से हटने को राजी कर देर शाम दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया।
विज्ञापन

छाया कुआं चौराहे से छोटा चौक गुरुद्वारा की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार को देर शाम आग लग जाने के कारण उससे जुड़े मोहल्ला चौकसी और घूरन तलैया के सैकड़ों घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। शुक्रवार को सुबह घरों में पानी का संकट हुआ तो लोगों ने बहादुरगंज सब स्टेशन पर दबाव बनाया, लेकिन, अफसरों ने उन्हें चलता कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर नहीं पहुंचा तो क्षेत्र के लोग सांसद कृष्णा राज के रोशनगंज स्थित मकान पर पहुंचे, लेकिन शनिवार दोपहर तक कोई नतीजा नहीं निकला तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। घरों की तमाम महिलाएं और अन्य सदस्य छाया कुआं चौराहे पर आ डटे और जेल रोड पर प्रदर्शन शुरू कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेई शैलेंद्र पांडेय ने वहां बुला लिया और उनके समझाने पर प्रदर्शन में शामिल मुन्नी देवी, नीलम, मीना, सोनी, नीरज शर्मा, सौरभ सिंह आदि लौट गए। छाया कुआं के पास रहने वाले बसपा नेता रामसरन लाल कनौजिया के अनुसार वायदे के मुताबिक जेई ने देर शाम पुलिस की मौजूदगी में दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया, लेकिन उससे सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है।

निगोही नहीं पहुंचे ट्रांसफार्मर
निगोही। बिजली संकट के कारण लगातार दो दिन पीलीभीत रोड जाम कर प्रदर्शन होने के बावजूद पॉवर कारपोरेशन के अफसरों ने कसबे में फुंके पड़े दो ट्रांसफार्मरों की जगह नए ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात तक नहीं पहुंचाए।

कसबे के चार में से तीन ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब हैं। चलते भी हैं तो ओवरलोडिंग से बार-बार ट्रिप होते हैं। दोबारा थाने के सामने प्रदर्शन होने पर पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन अशोक सुंदरम ने बरेली वर्कशॉप को डिमांड भेजी। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान जेई दिनेश दीक्षित ने थाने के पास वाला ट्रांसफार्मर बदलवाने के साथ आश्वासन दिया कि मदरसा और बारहराना मोहल्ले वाले ट्रांसफार्मर शुक्रवार तक पहुंच जाएंगे। जेई दीक्षित के अनुसार ट्रांसफार्मर बरेली से चल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed