{"_id":"6859a1c14670dda208036046","slug":"road-in-bad-condition-after-digging-people-are-getting-troubled-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-146566-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खोदाई के बाद सड़क बदहाल, परेशान हो रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खोदाई के बाद सड़क बदहाल, परेशान हो रही जनता
विज्ञापन
तिलहर में ईदगाह जाने वाली खराब सड़क। संवाद
तिलहर। मोहल्ला मौजमपुर में रोडवेज बस स्टैंड से ईदगाह जाने वाले मार्ग पर एलआईसी के पास पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्राॅली फंस जाने से घंटों जाम लग जाता है।
करीब दो महीने पहले जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा था। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को उसकी पूर्वस्थिति में नहीं लाया गया। सड़क के गड्ढों को ठीक नहीं कराया गया। इससे आए दिन सड़क के गड्ढे में वाहन फंस जाते हैं। जाम में फंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसकी कई बार नगर पालिका को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक सड़क ठीक नहीं कराई गई है। मौजमपुर के चांद अंसारी, निजामगंज के अशोक कुमार ने बताया कि इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
आए दिन कोई न कोई वाहन यहां फंस जाता है। इसके बाद लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। जल निगम के अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन से बारिश होने के कारण सड़क पर कार्य नहीं हो सका है। एक सप्ताह के अंदर सड़क को ठीक करा दिया जाएगा।