{"_id":"6341c9c30cc74f2d634411d0","slug":"road-from-anja-chauraha-to-anjan-chowki-road-collapsed-truck-overturned-shahjahanpur-news-bly500197387","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग की सड़क फिर धंसी, ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग की सड़क फिर धंसी, ट्रक पलटा
सार
अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग पर सड़क धंसने की वजह से हुए गड्ढे में पहिया घुस जाने से ट्रक पलट गया।पिछले दिनों जलापूर्ति की पुरानी पाइप लीकेज होने के कारण इस मार्ग की सड़क धंस गई थी।दिन में अगर ट्रक पलटता तो जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग पर सड़क धंसने की वजह से हुए गड्ढे में पहिया घुस जाने से ट्रक पलट गया। सुबह जेसीबी लगाकर ट्रक को गड्ढे से निकालने का कार्य किया गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग पर काफी समय से सीवर और जलापूर्ति की पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। पिछले दिनों जलापूर्ति की पुरानी पाइप लीकेज होने के कारण इस मार्ग की सड़क धंस गई थी। शुक्रवार रात को एक बार फिर सड़क में गड्ढा हो गया, इसमें पहिया जाने से ट्रक पलट गया। आधी रात को ट्रक पलटने से हुई आवाज से लोग अपने घरों से निकल आए। रात को ही नगर निगम के अधिकारियों की इसकी सूचना दे दी गई, कुछ लोग मौका मुआयना करने भी पहुंचे। शनिवार को सुबह ट्रक के पहिये को सड़क के गड्ढे से निकालने का कार्य हुआ। वहीं सड़क धंसने की वजह से इस मार्ग पर यातायात सुचारू नहीं हो पा रहा है।
टल गया बड़ा हादसा
सड़क धंसने की वजह से ट्रक युनुस की ठेके के सामने और अजीज अहमद के घर की ओर पलटा। आधी रात के समय ट्रक के पलटने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लोगों का कहना है ट्रक के पलटने से मकान को क्षति पहुंचने के साथ ही उसमें रहने वाले लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था। दिन में अगर ट्रक पलटता तो जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
खोखली हो चुकी सड़क
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर सीवर और जलापूर्ति की पाइप लाइन डालने के लिए बड़ी मशीनें लगाकर अंदर ही अंदर खोदाई करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क के अंदर की मिट्टी को निकाल कर खोखला कर दिया गया है। इसकी वजह से सड़क धंस रही है। लोगों को अपने मकानों और दुकानों की चिंता भी सता रही है।
अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग की सड़क की मरम्मत के निर्देश ठेकेदार दिए गए हैं। इस पर काम चल रहा है। ट्रक को निकलवा दिया गया है। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम
अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग की सड़क पीडब्ल्यूडी की है। उसको क्षति पहुंची है तो पीडब्ल्यूडी की ओर से जवाब तलब किया जाएगा। पिछली बार सड़क धंसने पर मैंने निरीक्षण कर तत्काल ठीक कराने को लेकर निर्देशित किया था। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त