{"_id":"677ec87b174aa571290e8d47","slug":"road-accidents-in-tilhar-and-banda-two-people-died-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-135247-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलहर और बंडा में सड़क हादसे, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलहर और बंडा में सड़क हादसे, दो लोगों की मौत
Thu, 09 Jan 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बंडा/तिलहर। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दोनों हादसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुए हैं।
बंडा थाना क्षेत्र के गांव बंडी निवासी रामेश्वर दयाल का 45 वर्षीय पुत्र बालिस्टर बुधवार शाम सात बजे गांव मोहद्दीनपुर से अपने घर आ रहे थे। बंडा से कस्बा पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी शेखर पांडे अपनी पत्नी प्रीति के साथ बाइक से जा रहे थे। गांव लालपुर आजादपुर मोड़ पर उनकी बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। मोहद्दीनपुर की तरफ से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बालिस्टर के ऊपर से निकल गई। इससे बालिस्टर की मौके पर मौत हो गई। शेखर व प्रीति की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। इधर, बालिस्टर की मौत से पत्नी ऊषा देवी पुत्र शिवा, करन, बेटी चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी रामचंद्र का 23 वर्षीय पुत्र सोनू बुधवार की शाम अपने भाई को बाइक से शाहजहांपुर छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगरिया मोड़ के समीप बिना रिफ्लेक्टर लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। नगरिया चौकी प्रभारी सुकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया है।