फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident,two woman death

गन्ना से लदा ट्रक पलटा, दबकर दो महिलाओं की मौत

Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Road accident,two woman death
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के ग्राम पृथ्वीपुर में पलटा पड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव के पास जलालाबाद-ढाईघाट रोड पर गन्ना लदा एक ट्रक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गांव की सोमवती (45) और रामकली (50) ट्रक के नीचे दब गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गन्ने हटाकर सोमवती और रामकली को बाहर निकाला और जरीनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल ट्रक चालक इलाज के बाद सीएचसी से भाग गया।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर-ढाईगांव के बीच डीएससीएल चीनी मिल, रूपापुर, हरदोई का गन्ना खरीद केंद्र है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे यहां से गन्ना लेकर एक ओवरलोड ट्रक ग्राम पृथ्वीपुर पहुंचा। सड़क की एक ओर से दूसरी ओर निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन से ट्रक छू गया। इससे असंतुलित होकर ट्रक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के सुरेश की पत्नी सोमवती, अपनी देवरानी मीना देवी पत्नी लाल सिंह और पड़ोसिन रामकली पत्नी स्व. फूल सिंह के साथ उपले पाथकर घर लौट रहीं थीं। घर के समीप ही पीछे से आया गन्ना भरा ट्रक उनके ऊपर पलट गया।
विज्ञापन

इससे ट्रक के नीचे दबकर सोमवती और रामकली बुरी तरह से घायल हो गईं। आगे चल रहीं सोमवती की देवरानी मीना देवी ट्रक को अपनी ओर झुकते देखकर भाग गईं। ट्रक चालक को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शीशा तोड़कर बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और जरीनपुर सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रक चालक ने अपना नाम धीरेंद्र सिंह पुत्र संग्राम सिंह निवासी ग्राम सितरौली, थाना पिसावां जिला सीतापुर बताया था। उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा था। इसी बीच इसी दुर्घटना में मृत महिलाओं के शव आ जाने के बाद ट्रक चालक वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक बहुत ऊपर तक गन्ने से भरा था। हमारे घर के सामने बिजली की लाइन सड़क पार कर रही है। इसी बिजली की लाइन को छूते ही एक झटके के साथ ट्रक पलट गया। इसके नीचे दबकर गांव की दो महिलाओं की मृत्यु हो गई।
कमला, ग्राम पृथ्वीपुर
अपनी जेठानी सोमवती और पड़ोसी रामकली के साथ उपले पाथकर घर लौट रही थी। वह सबसे आगे थी। ट्रक की आवाज सुनकर पलट कर पीछे देखा तो ट्रक उसकी ओर झुक रहा था। मैं भागी लेकिन जेठानी और पड़ोसन के ऊपर ट्रक गिर गया। - मीना देवी, चश्मदीद निवासी पृथ्वीपुर
आबादी के बीच रोड क्रॉस कर रही लटकती विद्युत प्रवाहित लाइन से गन्ना भरे ओवरलोड/ओवर हाइट ट्रक के छू जाने से बड़ा हादसा हुआ है। इसमें दो महिलाओं की जान चली गई। घटना के लिए जिम्मेदारों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। - विनय शर्मा, भाजपा नेता, ग्राम पृथ्वीपुर
ओवरलोड वाहनों की नहीं हो रही जांच
मिर्जापुर क्षेत्र में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रकों के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। फिर भी प्रशासन इन पर रोक लगाने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि यातायात को लेकर आम जनता पर नियमों का पालन करने के लिए सख्ती की जाती है लेकिन न सड़क दुरस्त की जाती है और न ही डग्गामार या ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। यही वजह है कि हादसे होते रहते हैं।
गन्ना लदा ओवरहाइट ट्रकों को रोकने के लिए डिवीजन से गन्ना विभाग को पत्र भेजा गया है। विद्युत लाइन तो ऊंची नहीं की जा सकती है। ओवरहाइट ट्रकों को ही रोका जाना चाहिए। हादसे के कारण की जांच की जाएगी।

-आरके सिंह, एसडीओ, विद्युत उप खंड कलान
ट्रक पलटने से उसके नीचे दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। क्षमता से अधिक लोड वालों वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। घायल चालक भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण

शाहजहांपुर। मिर्जापुर के ग्राम पृथ्वीपुर में गन्नों के नीचे दबे शवों को निकालते ग्रामीण। संवाद

शाहजहांपुर। मिर्जापुर के ग्राम पृथ्वीपुर में गन्नों के नीचे दबे शवों को निकालते ग्रामीण। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed