{"_id":"61afb3937d6cb40fcd5d76e2","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly468529128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में टैंकर की टक्कर से मौसा, भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में टैंकर की टक्कर से मौसा, भतीजे की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदी मार्ग पर हादसे में मौसा भतीजे की मौत के बाद खड़ा टैंकर
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव दौलतपुर निवासी बिजेंद्र कुमार अपने भतीजे गांव भुड़िया निवासी रोहित (साढ़ू के पुत्र) के साथ पुत्री के लिए वर देखने निकले थे। घर लौटते समय टैंकर की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बिजेंद्र की पुत्री शादी के योग्य है। मंगलवार को 38 वर्षीय बिजेंद्र, 26 वर्षीय रोहित के साथ बाइक से वर देखने पुवायां आए थे। दोनों ने रिश्तेदारों की मदद से कई गांवों में शादी के लिए लड़का देखा। शाम करीब सात बजे दोनों लोग गांव ककरौआ में बिजेंद्र के साढ़ू के घर जा रहे थे। वहां से उनको अपने घर जाना था। पुवायां मोहम्मदी हाईवे पर गांव धर्मगदापुर के धर्मकांटे के पास एक टैंकर की बाइक में टक्कर लग गई।
हादसे में मौसा, भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़ कर भाग निकला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बिजेंद्र, रोहित को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने टैंकर को थाने भिजवा दिया है।
विज्ञापन
दोनों शव कब्जे में ले लिए गए हैं। सूचना पाकर बिजेंद्र और रोहित के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। रोहित इंटर का छात्र है। रोहित की मौत से पिता शिवराम, मां, भाई सोहित, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।