{"_id":"577d52a74f1c1b6f0c7fb86a","slug":"rivers-water-lavel-gainning","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहा नदियों का जल स्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ रहा नदियों का जल स्तर
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहा नदियों का जल स्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हुई बारिश का असर मैदान में भी नजर आने लगा है। मंगलवार से बुधवार शाम तक पुवायां क्षेत्र में गोमती, झुकना, सिंधौली में खन्नौत और खुटार क्षेत्र में कठिना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अवैध कब्जों के चलते भैंसी नदी अभी तक सूखी पड़ी है।
पुवायां क्षेत्र में अभी तक बारिश से जोर नहीं पकड़ा है। किसानों को धान आदि की रोपाई के लिए पंपिंग सेट आदि चलाना पड़ रहा है, लेकिन पहाड़ पर हुई बारिश का असर नदियों में दिखना शुरू हो गया है। खुटार में सूखने की कगार पर पहुंच चुकी कठिना, पुवायां में नाले में तब्दील हो चुकी गोमती, झुकना और सिंधौली में खन्नौत नदी का जलस्तर मंगलवार से बढ़ना शुरू हो गया था। बुधवार तक नदियों के पानी ने आसपास के खेतों तक पहुंचकर फसलों को डुबो दिया है, इससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है।
किसानों ने बताया कि पहाड़ से आए पानी से गन्ना, धान आदि की फसल डूब गई है। यदि पानी जल्द उतर जाता है तो गन्ने की फसल को खास नुकसान नहीं होगा, लेकिन पानी भरने के बाद धूप होने से धान की फसल गल जाने की आश्ंाका है। शाम तक नदियों का जलस्तर बढ़ना जारी था। पानी नदी के आसपास बसी आबादी से अभी काफी दूर है।