फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rivers in spate on the third day

बैराजों से निकल रहे पानी और लगातार बारिश से नदियों में तीसरे दिन भी उफान

Tue, 11 Oct 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rivers in spate on the third day
-शाहजहांपुर जिले में विकास खंड जैतीपुर के गांव केसीनगला के पास भूमि कटान करती बाढ़ से उफनाई रामगं - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बांधों बैराजों से निकल रहे अतिरिक्त पानी और लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जिले की नदियों में सोमवार को तीसरे दिन भी उफान बना रहा। कलान के भैसार बांध पर गंगा का जलस्तर 25 सेमी और जैतीपुर से अल्हागंज तक रामगंगा 80 सेमी बढ़ जाने से तटीय गांवों के रास्ते जलमग्न होने लगे हैं। इधर, शहर के समीप गर्रा 1.10 मीटर और खन्नौत 50 सेमी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर ने जिले की नदियों में अभी बाढ़ की स्थिति होने से इन्कार किया है। अभी नरौरा से गंगा में सिर्फ 49077 क्यूसेक पानी निकल रहा है। गर्रा और खन्नौत नदियों में भी उफान तेज हो रहा है। बीते दो दिन में गर्रा 2.10 मीटर और खन्नौत 1.15 मीटर बढ़ चुकी है। गर्रा का बहाव शहर के पुराने पुल के मोहल्ला बालागंज स्थित हनुमान मंदिर के करीब पहुंच चुका है जबकि लोधीपुर में खन्नौत नदी कई तटीय घरों को टापू बनाने के बाद अब इंदिरानगर कॉलोनी की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

नदियों के किनारे जलमग्न हो रहीं फसलें
जलालाबाद। नदियों के किनारे के टापर, हथिनापुर, बलदेवपुर, फरीदापुर, कहार मड़ैया, शाहपुर व काजरबोझी आदि गांवों में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। रवींद्र सिंह, वीरेश कुमार, अनिल सिंह, संदीप, जयवीर सिंह, नरेश आदि किसानों ने बताया कि खेतों में फसलों की सड़ने की आशंका बन गई है। तहसीलदार चमन सिंह ने माना कि बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है। सोमवार को उन्होंने कोलाघाट, खंडहर और तिकोला क्षेत्र में रामगंगा और बहगुल नदियों का जायजा लिया। बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर कर्मचारियों को लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान से केसीनगला गांव के अस्तित्व पर संकट
जैतीपुर। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव केसीनगला में कटान तेज हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल की चहारदीवारी पानी की धारा से सिर्फ दो मीटर दूर है। स्कूल जाने वाला मार्ग कट चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed