फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Risking life to save a long journey

Shahjahanpur News: लंबा चक्कर बचाने के लिए जोखिम में डाल रहे जान

Fri, 31 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Risking life to save a long journey
लोधीपुर में रेलवे ट्रैक से गुजरतीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। लोधीपुर की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रेलवे लाइन के पार बसा हुआ है। उन्हें मुख्य मार्ग पर आने के लिए रोज जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें लंबा चक्कर लगाना होता है। ऐसे में क्षेत्रवासी यहां पर एक अंडरपास के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम बनने के बाद लोधीपुर को नया वार्ड बनाया गया था। इसमें करीब 3800 परिवार निवास करते हैं। कुल आबादी का एक बड़ा भाग लाल शाह बाबा की मजार के आगे रेलवे लाइन के पास बसा है। मुख्य मार्ग पर आवागमन के लिए सड़क मार्ग से 6-7 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन रेल ट्रैक से मिनटाें में दूरी तय हो जाती है। ऐसे में सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी रेलवे लाइन को पैदल ही पार करते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यहां पर हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन लोग समय बचाने के लिए ट्रैक पार करने के लिए मजबूर हैं। अंडरपास बनने से इस समस्या से निजात मिल सकती है। ऐसे में नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र का विकास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


——-
वित्त मंत्री ने रेल मंत्री को लिखा था पत्र

पार्षद रुपेश कुमार वर्मा अन्नू ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को पत्र लिखकर वार्ड लोधीपुर के इस विस्तारित क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लाल शाह बाबा की मजार के आगे रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास बनवाने की मांग की थी। इसका संज्ञान लेकर वित्त मंत्री ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने वार्ड लोधीपुर के स्थानीय निवासियों को मुख्य शहर से आवागमन की सहज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उक्त स्थान पर रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास बनवाए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।


——-

लोग बोले-हर वक्त रहता है हादसे का डर

क्षेत्र निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 250 परिवार के लोगों का रेलवे ट्रैक पार करके ही आना-जाना होता है। इस दौरान हादसा होने की संभावना बनी रहती है। एक-दो बार ऐसा हो भी चुका है। रामू बोले कि मुख्य शहर में जाने के लिए काफी लंबा रास्ता है, इसलिए क्षेत्रवासी रेलवे ट्रैक को पैदल पार करके ही आवागमन करते हैं। मनोज कुमार ने कहा कि वह सड़क, बिजली और पानी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। मीना ने भी यही बातें दोहराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed