फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rising temperatures bring on a sweat-inducing humidity.

Shahjahanpur News: तापमान में वृद्धि के साथ उमस से छूटा पसीना

Fri, 05 Jun 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rising temperatures bring on a sweat-inducing humidity.
शाहजहांपुर। तापमान में वृद्धि के साथ उमस से लोगों का पसीना छूट रहा है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वायुदाब घटने से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, उमस का असर और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 16 मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी हवा धीमी गति से चल रही है। आर्द्रता 42 फीसदी है। इससे वातावरण से नमी कम हुई है। शुक्रवार को तापमान बढ़ने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है। इससे लू चलने के आसार बन रहे हैं। गर्मी का प्रकोप अब तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed