फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rise in the number of patients with cough, cold, and fever.

Shahjahanpur News: खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा

Sun, 05 Apr 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rise in the number of patients with cough, cold, and fever.
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान खांसी, जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधित मरीज ज्यादा आए।
विज्ञापन

खुदागंज के ग्राम हसनापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. फहीम खान ने 27 मरीज देखे। इनमें बुखार के छह, दाद-खुजली के आठ, खांसी और सांस संबंधित दिक्कतों के चार मरीज आए। जोड़ और बदन दर्द के छह मरीजों का भी इलाज किया गया। डॉ. फहीम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी पीएचसी पर लगने वाले जन आरोग्य मेले में 55 मरीजों को दवाई दी गई। केंद्र प्रभारी डॉ. उस्मान अली ने बताया कि तीन मरीज निमोनिया के आए हैं। इसके अलावा त्वचा, खांसी-जुकाम बुखार के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परौर पीएचसी में डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने पेट दर्द, खांसी-बुखार, जुकाम, एलर्जी के मरीज देखे। उन्होंने मरीजों को दवाई देने के साथ ही साफ-सफाई का ख्याल रखने, योग करने, सुबह टहलने की आदत डालने, स्वच्छ भोजन व पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed