फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rimjhim candidates were found soaked in rain symbol

प्रत्याशियों को रिमझिम बारिश में भीगते हुए मिले चुनाव चिह्न

Wed, 02 Dec 2015 12:06 AM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Wed, 02 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
 प्रधानी का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्राप्त करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्याशी देर रात तक रिमझिम बारिश में ब्लाक के गेट पर अपने नंबर की प्रतीक्षा करते रहे। व्यवस्था बनाये रखने के लिए रात के अंधेरे में थाने के दरोगा और एक सिपाही को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी के बाद प्रधान और सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करना था, लेकिन प्रत्याशियों को देर रात चुनाव चिन्ह के लिए इंतजार करना पड़ा। मौसम ने भी प्रत्याशियों पर रहम नहीं की। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए सर्दी के मौसम में रिमझिम बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे खड़े होकर देर रात तक इंतजार करना पड़ा। प्रत्याशियों के टूटते धैर्य को बनाये रखने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एकमात्र एसआई कुलदीप मिश्रा व कांस्टेबिल गौरव तिबतिया को ही प्रत्याशियों को नियंत्रित करना पड़ा।
विज्ञापन

00000
आवंटन में गड़बड़ी होने पर दुबारा दिए चुनाव चिन्ह
मिर्जापुर। दमुलिया ग्राम पंचायत में एआरओ द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह लेकर चले गये। बाद में गड़बड़ी पकड़ में आ जाने पर एक बार फिर प्रत्याशियों को बुलाकर दुबारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इससे घर चले गये प्रत्याशियों को एकबार फिर ब्लाक आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
किसी को मिली खटिया तो किसी को मिली कार
मिर्जापुर। प्रधानी के आवंटित चुनाव चिन्ह में किसी को मिली खटिया, तो किसी को कार। किसी को चूड़ी तो किसी को कैमरा और कैरम बोर्ड।
इन्हीं चुनाव चिन्हों के सहारे प्रधानों की चुनावी नैया पार लगेगी। प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह मिलने के बाद ब्लाक के बाहर लगी रेडीमेड चुनाव चिन्ह सामग्री बेंचने वालों की दुकानों से जमकर चुनाव सामग्री की खरीददारी की। रात के अंधेरे में भी इन दुकानों पर भीड़ लगी रही।  
00
प्रधान पद के 54, सदस्य पद के 27 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस
मिर्जापुर। प्रधान पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया में 54 प्रधान पद तथा 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापसी के बाद अब क्षेत्र की कुल 55 ग्राम पंचायतों मे 577 प्रधान पद तथा 685 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नाम वापसी के बाद अब 916 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

00
सबसे कम प्रत्याशी औरंगाबाद में
मिर्जापुर। ब्लाक की ग्राम पंचायत औरंगाबाद में नाम वापसी के बाद प्रधान पद के लिए सबसे कम दो प्रत्याशी तथा ग्राम पंचायत जरौली कोठी में सर्वाधिक 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed