फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rights also play its duty

अधिकारों के साथ अपने कर्तव्य भी निभाएं

Thu, 28 Jan 2016 01:04 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 28 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rights also play its duty

विज्ञापन
फोटो- 12 और 23  
 

 

गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में डीएम शुभ्रा ने फहराया तिरंगा
सरकारी, गैर सरकारी और शिक्षण संस्थाओं में किया गया ध्वजारोहण
अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरी सतरंगी छटा   
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और मजारों पर गुलपोशी की गई। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अमर शहीदों और क्रांतिकारियों को नमन किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर आजादी के नायकों का भावपूर्ण स्मरण किया। कलेक्ट्रेट में डीएम शुभ्रा सक्सेना और पुलिस ऑफिस में एसपी बबलू कुमार ने तिरंगा फहराया। डीएम शुभ्रा, एसपी बबलू कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, चेयरमैन तनवीर खां, ईओ मुनेंद्र सिंह, एडीएम एमएन उपाध्याय और पीके श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह आदि ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अमर शहीदों की मजारों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। डीएम ने कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता सेनानी श्याम बिहारी मिश्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गांधी भवन में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।  
डीएम ने ध्वजारोहण के बाद अपने संदेश में कहा कि हमारे संविधान में नागरिकों के लिए जो अधिकार दिए गए हैं, उन्हीं में कर्तव्य भी निहित हैं। इसलिए हमें कर्तव्यों के प्रति सचेत होकर दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। तभी राष्ट्र को महान बनाया जा सकता है। गांधी पुस्तकालय में एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, सचिव अजय गुप्त आदि ने देश की एकता- अखंडता के प्रति संकल्प दोहराते हुए कर्तव्यबोध के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। एसएस कॉलेज में स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. एमके वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आर्य महिला महाविद्यालय में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। संगीत विभाग की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय कहिलिया में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक मुकेश वर्मा, प्रधानाचार्य पंकज शुक्ला ने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकांक्षा हाई स्कूल में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर मून जौहरी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य मीरा भाटिया की देखरेख में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डारेमोंस प्ले स्कूल में प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। नन्हें-मुन्नों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती शिशु मंदिर में अशोक टंडन ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी के नेतृत्व में पथ संचलन निकाला गया। जिसे प्रबंधक डॉ. सूर्य प्रकाश अग्निहोत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

मदरसा इस्लामिया फैज-ए-आज में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नगमे गाए। मदरसा अमीनिया में प्रधानाचार्य हाफिज अब्दुल अलीम ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक जफर आलम ने देश की एकता-अखंडता पर रोशनी डाली। श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। मेजर अनिल मालवीय के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास्ट किया। छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाए। जीपी इंटर कॉलेज रौसर कोठी में छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थापक डॉ. परशुराम वर्मा और प्रबंधक गायत्री वर्मा ने ध्वजारोहण किया। श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन, नियामतपुर में भाजपा विधानमंडन दल के नेता सुरेश खन्ना ने प्रबंधक वीरेंद्रपाल सिंह यादव के साथ ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव और प्रधानाचार्य राम कुमार यादव ने विचार व्यक्त किए। कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक एलवी सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। दयानंद बाल विद्या मंदिर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। अध्यक्ष कमल शुक्ल शील ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य अरुण त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed