फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rickshaw driver found a bag full of money, returned to the owner

रिक्शा चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रुपयों से भरी थैली लौटाई

Sat, 14 May 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver found a bag full of money, returned to the owner
लईक, रिक्शा चालक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ईमानदारी अभी जिंदा है, इस बात को रिक्शा चालक लईक अहमद ने सच साबित कर दिया। लईक को रुपयों से भरी थैली मिली, लेकिन उसने बगैर रुपये गिने उसे स्कूल में जमा कर दिया। बाद में थैली के मालिक ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया। स्कूल प्रबंधक शनिवार को उन्हें रुपये लौटाएंगे।
विज्ञापन

महमंद जंगला मोहल्ले के रहने वाले लईक लीड कॉन्वेंट के बच्चों को स्कूल लाने-ले-जाने का काम करते हैं। उनको शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे रुपयों से भरी एक थैली रंगीन चौपाल के पास मिली थी। लईक ने बगैर लालच में आए वह थैली स्कूल में जमा करा दी। स्कूल प्रबंधक मोहम्मद जमाल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद कृभको फर्टिलाइजर्स के सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक कृष्ण गोपाल भारद्वाज ने मोहम्मद जमाल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में किराना की दुकान संचालित करते हैं। बाजार से सौदा लेने गए थे, तभी किसी तरह से रुपये से भरी थैली गिर गई। इसमें 14 हजार रुपये हैं तथा हजारों रुपये के इनामी कूपन हैं। मोहम्मद जमाल ने शनिवार सुबह आकर उनसे थैली ले जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed