{"_id":"6914c9edbfceb436770450e0","slug":"rice-mill-and-brick-kiln-of-rs-403-crore-defaulter-sealed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-157539-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 4.03 करोड़ रुपये के बकायेदार की राइस मिल और ईंट भट्ठा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 4.03 करोड़ रुपये के बकायेदार की राइस मिल और ईंट भट्ठा सील
Wed, 12 Nov 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
तिलहर। जिले के दस बड़े बकायेदारों में शामिल खुदागंज क्षेत्र के गांव मझिला निवासी नरेंद्र सिंह के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। 4.03 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली के लिए प्रशासनिक अमले के साथ गांव पहुंचे एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने उसकी राइस मिल और ईंट भट्ठा सील करा दिया। इसके साथ ही उसकी कई गाटा नंबरों पर दर्ज 1.703 हेक्टेयर जमीन भी कुर्क कराई। बाद में गांव में ढोल-डुग्गी बजवाकर जब्त संपत्तियों की नीलामी किए जाने की मुनादी भी कराई।
मझिला निवासी नरेंद्र सिंह पर वर्ष 2014 से सीएमआर मद में दो करोड़ तीन लाख 77 हजार 548 रुपये राजस्व बकाया है। इसके अलावा उस पर बैंक का भी करीब दो करोड़ रुपये का कर्ज बाकी है। कई बार नोटिस जारी किए जाने पर बकाया रकम चुकता नहीं किए जाने पर एडीएम ने उसकी गांव में स्थित राइस मिल के मेन गेट और गोदाम पर ताले लगवाकर उसे सील करा दिया।
बाद में ईंट भट्ठे की मशीनों पर ताले लगवाकर उसे भी सील करा दिया। दोनों संपत्तियों पर कुर्की के बोर्ड लगवाने के बाद एडीएम ने राजस्व अभिलेखों में बकायेदार के नाम कुल 30 गाटा नंबरों पर दर्ज 1.703 हेक्टेयर कृषि भूमि को भी कुर्क करा दिया। तहसीलदार दीपेंद्र कुमार को एडीएम ने विद्युत निगम को पत्र भेजकर बकायेदार की सभी संपत्तियों के बिजली, पानी और अन्य कनेक्शन तत्काल कटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीआरए मंजीत कश्यप, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक सौरभ भारद्वाज, राजस्व संग्रह अनुभाग के धीरज दीक्षित, संग्रह अमीन व लेखपाल मौजूद रहे। एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि बकायेदार नरेंद्र की शेष चल-अचल संपत्तियों की पहचान कर उनकी भी कुर्की के बाद नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।