फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired OCF worker commits suicide by hanging on the noose of sari

सेवानिवृत्त ओसीएफकर्मी ने साड़ी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली

Wed, 25 May 2022 06:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
Retired OCF worker commits suicide by hanging on the noose of sari
हरिराम का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी हरिराम ने फंदे से लटककर जान दे दी। उनका शव मकान के बरामदे में लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन के मुताबिक, ओसीएफ से सेवानिवृत्त हरिराम कुछ समय से अवसाद में रहते थे।
विज्ञापन

65 वर्षीय हरिराम सोमवार शाम को घर में अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य टहलने गए हुए थे। करीब आठ बजे हरिराम ने बरामदे में साड़ी को पंखे में डालकर फंदा बनाकर लटक गए। घर लौटे परिजन ने जब हरिराम को फंदे से लटकते देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन

मृतक के समधी अरविंद कुमार ने बताया कि हरिराम के बेटे नितीश ने पिछले वर्ष पत्नी से मायके से नहीं आने पर फंदे से लटककर जान दे दी थी। इसके बाद दोनों ओर से मुकदमेबाजी भी हुई थी। नितीश के ससुराल वालों ने 156-3 में कोर्ट में मुकदमा डाला था, जो अभी लंबित है। इसी के चलते हरिराम अवसाद में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed