फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired health worker dies under suspicious circumstances

Shahjahanpur News: सेवानिवृत्त स्वाथ्यकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 14 Oct 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Retired health worker dies under suspicious circumstances
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय श्रीकृष्ण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सोमवार शाम उनका शव आरसी मिशन थाना क्षेत्र में रेती रोड पर एक स्कूल के पास पड़ा मिला। मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी ने शव की पहचान की।
विज्ञापन


मृतक के बेटे मनोज ने बताया कि पिता श्रीकृष्ण रांची में मलेरिया विभाग में तैनात थे। अभी पांच-छह साल पूर्व ही वह सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार की सुबह पिता नाश्ता करने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

देर शाम को पिता आरसी मिशन थाना क्षेत्र में रेती रोड पर स्थित एक स्कूल के पास पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, मंगलवार सुबह मां सावित्री व भाई रजत ने पिता की दोबारा तलाश शुरू की। तभी किसी ने मां को बताया कि सोमवार शाम एक व्यक्ति रेती रोड पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मां और भाई ने राजकीय मेडिकल कॉलेज आकर शव की पहचान की। मनोज ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। पिता के लापता होने की सूचना पर सुबह ही घर पर आया है। आरसी मिशन थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग के शव की पहचान हो गई है। परिजनों के अनुसार, उन्हें हृदय में दो बार स्टंट पड़ चुके हैं। ऐसे में हृदयघात की आशंका भी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed