फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired commercial tax officer's son hanged himself to death

सेवानिवृत्त वाणिज्य कर अधिकारी के पुत्र ने फंदे से लटक कर जान दी

Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Retired commercial tax officer's son hanged himself to death
विवेक श्रीवास्तव का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी सेवानिवृत्त वाणिज्य कर अधिकारी सतीश श्रीवास्तव के पुत्र विवेक श्रीवास्तव (40) ने कमरे में रविवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। वह पत्नी की बीमारी के कारण अवसाद में थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विवेक श्रीवास्तव ओसीएफ (आयुध वस्त्र फैक्टरी) में प्राइवेट कर्मचारी थे। रविवार को उनकी पत्नी मोनिका श्रीवास्तव तहबरगंज स्थित मायके गई थी। वह मानसिक रूप से बीमार हैं। शाम करीब आठ बजे विवेक दुपट्टा पंखे में डालकर फंदा बनाकर लटक गए। इस बीच उनकी मां पुष्पा श्रीवास्तव खाना खाने के लिए बुलाने आईं तो दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पड़ोस में रहने वालेे बड़े बेटे दीपक श्रीवास्तव को जानकारी दी।
विज्ञापन

दीपक ने पुलिस व आसपास के लोगों के साथ गेट तोड़ा तो अंदर भाई विवेक श्रीवास्तव के शव फंदे से लटका पाया। शव को देखकर पूरा परिवार बिलख पड़ा। भाई दीपक ने बताया कि पिता सतीश श्रीवास्तव वाणिज्य कर अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। चार महीने पहले ही उनका निधन हो गया था। विवेक की पत्नी मोनिका का लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार है, उसका इलाज चल रहा है। इसी के चलते विवेक अवसाद में रहता था। विवेक अपने पीछे बेटा अभिनव (11) व छोटू (पांच) को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते विवेक के बड़े भाई दीपक श्रीवास्तव। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते विवेक के बड़े भाई दीपक श्रीवास्तव। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed