फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Resolutions passed at the board meeting remained only on paper... neither could roads be built nor water coolers installed.

Shahjahanpur News: कागजों में रह गए बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव...न सड़कें बन सकीं, न वाटर कूलर लग सके

Fri, 26 Jun 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Resolutions passed at the board meeting remained only on paper... neither could roads be built nor water coolers installed.
मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की
शाहजहांपुर। शहर के विकास कार्याें को गति देने के लिए नगर निगम की बोर्ड बैठक में पारित किए कई प्रस्ताव कागजों में ही रह गए। शहर की 108 सड़कों के निर्माण के लिए 75 करोड़ का बजट पास हुए चार महीने बीत गया लेकिन अब तक केवल 15 सड़कों पर काम शुरू हो सका। इसके अलावा गर्मी का आधा मौसम बीतने के बावजूद वाटर कूलर लगने, लू से बचाव के इंतजाम, नालियों से अतिक्रमण हटाने जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर काम शुरू नहीं हुआ। अगले साल नगर निकाय के चुनाव संभावित हैं। ऐसे में पार्षद परेशान हैं।
विज्ञापन

सात फरवरी 2026 को नगर निगम बोर्ड की बैठक में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत, बंदरों को पकड़ने, लू से बचाव के लिए टिनशेड, जाम से बचाव के लिए अतिक्रमण हटाने, नालियों से अतिक्रमण हटाकर सड़कों के चौड़ीकरण, स्वच्छता आदि के प्रस्ताव दिए गए थे। पार्षदों ने भी प्रमुख कार्याें के करीब 15 प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन

इसके बाद 25 अप्रैल की बोर्ड बैठक में करोड़ों रुपये के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सात फरवरी की बैठक में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सीवर लाइन डालने में खराब हुई सड़कों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई। बावजूद इसके चार माह बीतने के बाद सिर्फ 15 सीसी मार्गों का निर्माण शुरू हो पाया तो जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए गलियों को खोदकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लू से बचाव के लिए नहीं हो पाए इंतजाम
लू से निपटने के लिए सभी वार्डों में टिनशेड बनवाने के साथ ही वाटर कूलर लगवाने व खराब हैंडपंप रिबोर करवाने का प्रस्ताव कागजों में अटक गया। वाटर कूलर लगाने की टेंडर प्रक्रिया अब तक चल रही है। 15 से 20 दिन के बाद इन पर काम शुरू हो पाएगा। टिनशेड का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
--
पार्षदों को नहीं मिल रहा बजट
प्रत्येक पार्षद को जनहित से जुड़े कार्याें को कराने के लिए प्रति वर्ष 12 लाख रुपये का कार्य प्रस्ताव देने की स्वीकृति मिली थी। इससे नालियां, टूटी सड़कें और गलियाें का निर्माण पार्षद करा सकते थे। बावजूद इसके तीन वर्ष में सिर्फ एक बार 12 लाख रुपये के उन्हें कार्य मिले। इसके बाद पार्षदों के कार्याें के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं की गई। ऐसे में अब पार्षदों को छोटे-छोटे कामों के लिए जनता को जवाब देना पड़ रहा है। अधिकतर पार्षदों का कहना है कि उनके क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइट तक खराब होने पर उनको बदलवाने के लिए नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाता।
--
जरूरी है कि नगर निगम निर्माण कार्याें में तेजी लाए। वर्क ऑर्डर सहित सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध पूरा किया जाए। जनहित के कार्यों पर प्राथमिकता से ध्यान दे।
- राम बरन सिंह चंदेल, पार्षद, ब्रज विहार
--
बोर्ड बैठक में पार्षदों को 12 लाख रुपये प्रति वर्ष का कार्य देने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। भीषण गर्मी में वाटर कूलर लगवाने और हैंडपंप रिबोर कराने की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है।

- रूपेश कुमार वर्मा, पार्षद, लोधीपुर
--
क्षेत्र में अंटा चौराहा से देवी प्रसाद स्कूल तक सड़क का निर्माण छह माह से अधिक समय से चल रहा है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से गलियों में अंधेरा है। जलापूर्ति बाधित होने से आम जनता को परेशानी हो रही है।

- मो.रजी मंसूरी, पार्षद, अंटा चमकनी
--
बजट जारी नहीं होने से जनहित के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कई गलियों के प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। क्षेत्र की जनता छोटे-छोटे कामों को कराने के लिए कहती है। बजट के अभाव में काम प्रभावित हो रहे हैं।

- मजहर हुसैन, पार्षद, खलीलशर्की
--
नगर आयुक्त ने सवालों पर ये दिए जवाब
-पार्षदों के प्रतिवर्ष 12 लाख के जनहित के कार्याें के प्रस्तावों पर कार्य क्यों नहीं हो रहा?

उत्तर : 15वें वित्त के बजट से पार्षदों के कार्याें के लिए टेंडर जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द काम शुरू होंगे।

-डामर सड़कों का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया, क्यों?

उत्तर : तारकोल की लागत दोगुनी हो गई है। इस वजह से बजट को संशोधित किया जाएगा। इसके बाद डामर सड़कों का निर्माण शुरू होगा।

-वाटर कूलर लगवाने और लू के बचाव के इंतजाम अब तक क्यों नहीं हुए?

उत्तर : 50 वाटरों कूलर लगवाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। जल्द काम शुरू हो जाएगा।

-नालियों से अतिक्रमण क्यों नहीं हटा। जबकि इससे सफाई की दिक्कत आ रही है?

उत्तर : लोगों से अपील की जा रही है कि अतिक्रमण को नालियों से हटा लें। जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

मजहर हुसैन, पार्षद खलीलशर्की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed