फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Request to get compensation for land acquired from NHAI

एनएचएआई से अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा दिलाने की गुहार

Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Request to get compensation for land acquired from NHAI
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जमीन का मुआवजा पाने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन देन? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने के लिए बरेली मोड़ के पास अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा भूमि स्वामियों को अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने बुधवार को कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह से भेंट की। उन्होंने उन्हें विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मुआवजा जल्द दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी रजनीश कुमार गुप्ता समेत अन्य भूमि स्वामियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि बरेली मोड़ के पास मौजमपुर में उनकी भूमि वर्ष 2009-10 में हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए अधिग्रहीत की गई थीं। पारित अधिग्रहण आदेश के खिलाफ जिला जज न्यायालय में याचिका दाखिल की गई, लेकिन उस पर पारित आदेश के खिलाफ एनएचएआई ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपील दायर की। अपील की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने व्यावसायिक दर पर भुगतान करने का आदेश पारित किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि उच्च न्यायालय से आदेश के बावजूद मुआवजा धनराशि का भुगतान नहीं होने से न्यायिक अवमानना हो रही है। इस ओर ध्यान नहीं देने पर उन्हें दोबारा न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। भूमि मालिकों का कहना है कि वर्तमान प्रभावी अधिग्रहण अधिनियम में जमीन का मुआवजा निर्धारित दर से चार गुना दिया जा रहा है, जबकि उनकी जमीनों का मुआवजा पुराने अधिनियम के तहत निर्धारित किया गया था। इस मौके पर उर्मिला गुप्ता, मनोज कुमार, शकुंतला देवी, मंजू दीक्षित, निर्भय अग्रवाल, संतराम सिंह, गोपाल कृष्ण मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed