{"_id":"68716480fa20f45b1705f61c","slug":"request-for-action-against-electricity-corporation-complaint-lodged-at-the-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-147852-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विद्युत निगम के खिलाफ कार्रवाई की गुहार, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विद्युत निगम के खिलाफ कार्रवाई की गुहार, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
अल्हागंज। गोरा महुआ गांव में दो दिन पहले 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से युवक के झुलसने और घर में आग लगने के मामले में पीड़ित परिवार ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में मुकेश के भाई विकास की पत्नी निशा ने थाने में तहरीर देकर निगम के अभियंताओं पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
तहरीर में निशा ने कहा है कि घटना के दौरान वह अपने मायके गई थीं। इसी बीच उनके मकान की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से उनके जेठ मुकेश को करंट लग गया। केबल से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। सारा सामान जल गया।
निशा का आरोप है कि उनका मकान पहले से बना हुआ था। बाद में विद्युत निगम ने ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकाल दी। अब अपनी लापरवाही छिपाने के लिए निगम के अभियंता लाइन के नीचे मकान बाद में बनाए जाने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
करीब दो माह पूर्व इसी लाइन से करंट लगने से निशा के जेठ सुनील गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार आरंभिक जांच में पता चला कि हादसा केबल में शॉर्ट सर्किट से हुई स्पार्किंग से हुआ है। तहरीर विद्युत निगम को भी अग्रसारित की गई है, ताकि विभागीय जांच हो सके।