फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report sent to CMO against LT accused of molestation

Shahjahanpur News: छेड़खानी के आरोपी एलटी के खिलाफ सीएमओ को भेजी रिपोर्ट

Fri, 16 May 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Report sent to CMO against LT accused of molestation
शाहजहांपुर। निगोही सीएचसी पर किशोरी से छेड़खानी के आरोपी लैब टेक्नीशियन (एलटी) अनुराग के खिलाफ प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

वारदात सोमवार दोपहर निगोही सीएचसी में घटी थी। बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के दिन किशोरी के पिता के पास फोन करके आरोपी ने उसे जांच के बहाने से बुलाया था। सीएचसी में किशोरी को कमरे में ले जाकर छेड़खानी की गई। चार दिन बीतने के बाद भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने बताया कि आरोपी की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी गई है। सीएमओ स्तर से आगे की कार्रवाई होगी। किशोरी के पिता ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed