फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on four for threatening to kill

Shahjahanpur News: जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार पर रिपोर्ट

Sat, 19 Aug 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report on four for threatening to kill
पुवायां। मुकदमे में पैरवी करने पर जान से माने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बंडा के गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी रामबहादुर, रामगोपाल, सुरेंद्र ने संयुक्त रूप से दी गई तहरीर में बताया कि उनके दो मुकदमे एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन हैं। सात अगस्त को सुनवाई थी। शाम चार बजे वे लोग कोर्ट से घर के लिए निकले तो तहसील के बाहर दूसरे पक्ष के पुवायां के हरदयाल कूंचा निवासी रेशमा देवी, उनके पति ओमकार सिंह, गंगसरा के मैकू और एक महिला ने उनको रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर ओमकार सिंह ने मुकदमे की पैरवी में आने पर जान से मारने की धमकी दी। धक्कामुक्की में मुकदमे के कुछ कागजात और 500-600 रुपये कहीं गिर गए। उन लोगों ने भागकर जान बचाई। आरोपी उनके खिलाफ झूठी शिकायतें भी करते रहते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed