फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed on two doctors of Sheetal Hospital and Trauma Center

शीतल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के दो डॉक्टरों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 02 May 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed on two doctors of Sheetal Hospital and Trauma Center
पुवायां। कस्बे के शीतल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के निरीक्षण में मिलीं खामियों के आधार पर दो चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने 28 अप्रैल को शीतल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था।
इस दौरान तमाम अभिलेख कब्जे में लिए गए थे। अधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में सीएचसी प्रभारी की ओर से बताया है कि 28 अप्रैल की शाम मोहम्मदी रोड स्थित शीतल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल में डॉ. सचिन मिश्रा और डॉ. कोमल मिश्रा चिकित्सकीय कार्य करते पाए गए। अस्पताल स्टाफ से सीएमओ कार्यालय से जारी रजिस्ट्रेशन मांगा तो कर्मी उपलब्ध नहीं करा सके।

अस्पताल में मेडिकल स्टोर भी था। मेडिकल स्टोर का भी पंजीकरण नहीं मिला। अस्पताल में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं मिली। रिपोर्ट में कहा है कि यहां किए जा रहे चिकित्सकीय कार्य अवैध हैं और झोलाछाप की श्रेणी में आते हैं। सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर मेडिकल एक्ट और अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed