फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed against 10 people for making fake death certificates

Shahjahanpur News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में 10 लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 05 Nov 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 10 people for making fake death certificates
खुटार। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर नायब तहसीलदार के यहां उपयोग करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर गांव कढ़ैया मयचक नरौठा निवासी जगपाल की पत्नी श्रीदेवी ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

श्रीदेवी के अनुसार उनके और अंगूरा देवी, अंकिता देवी के हक में रामवती ने 16 नवंबर 2024 को चल-अचल संपत्ति की रजिस्टर्ड वसीयत की थी। दूसरे पक्ष की लखीमपुर के गांव हिम्मतपुर निवासी रेशमा देवी, सतीश, बुधपाल ने 18 मार्च को जमीन की वसीयत कराई थी, जबकि रामवती ने उनको बाद में वसीयत की।
विज्ञापन

श्रीदेवी, अंगूरा देवी और अंकिता देवी की वसीयत अवैध दर्शाने की नीयत से दूसरे पक्ष के लोगों ने रामवती की मौत 15 नवंबर 2024 को दर्शाकर तहसील मोहम्मदी के गांव हिम्मतपुर से मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया जबकि रामवती कभी हिम्मतपुर में नहीं रहीं। उनकी मौत भी हिम्मतपुर में नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवती की मौत और अंतिम संस्कार गांव कढ़ैया मयचक नरौठा में 17 नवंबर 2024 को हुआ था। रामवती का मृत्यु प्रमाणपत्र भी ग्राम पंचायत कढ़ैया मयचक नरौठा से जारी किया गया था। आरोपियों ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र को असली की तरह नायब तहसीलदार पुवायां के यहां उपयोग किया। तीन सितंबर 2025 को जानकारी होने पर तहसील में प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस के भी कार्रवाई नहीं करने पर श्रीदेवी ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर लखीमपुर के गांव हिम्मतपुर की रेशमा देवी, सतीश कुमार, महिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अरविंद, शिवम, विनीत, सिया देवी, कढ़ैया मयचक नरौठा के बुधपाल, निगोही के गांव भटिउरा बुजुर्ग के रामबरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed