फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed after three months in case of dog bite in Sadar Bazar area of Shahjahanpur

Shahjahanpur: अधिवक्ता की बेटी के पैर-गले पर पड़ोसी के कुत्ते ने काटा, तीन महीने बाद दर्ज हुआ मामला

Wed, 13 Jul 2022 09:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Jul 2022 09:36 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसियों ने जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा है। कुत्ता पागल होने के बावजूद उनके पड़ोसी उसे घर के बाहर छोड़ देते हैं। वह आए दिन लोगों को काटता है। तीन महीने पहले कुत्ते ने उनकी एक वर्षीय बेटी को काट लिया था।

विज्ञापन
Report filed after three months in case of dog bite in Sadar Bazar area of Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी सर्वेंद्र प्रताप सिंह ने थाने पर दो नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ोसी के कुत्ते ने उनकी बेटी को काट लिया। विरोध करने पर पड़ोसियों ने जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


सर्वेंद्र प्रताप ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी प्रज्ञा ने जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा है। कुत्ता पागल होने के बावजूद उनके पड़ोसी उसे घर के बाहर छोड़ देते हैं। वह आए दिन लोगों को काटता है। तीन महीने पहले कुत्ते ने उनकी एक वर्षीय बेटी को काट लिया था। कुत्ता उनके घर में घुस आया था और उसने उनकी बेटी अंशिका सिंह पर हमला कर दिया। जिसमें उसके पैर व गला जख्मी हो गया था। अंशिका की चीख-पुकार सुनकर पिता सर्वेंद्र व पड़ोसी डंडा लेकर दौड़े और बमुश्किल उसे बचाया।
विज्ञापन


आरोप है कि शिकायत करने पर कुशाग्र उर्फ हनी व उसके परिजन ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर प्रज्ञा, कुशाग्र व अन्य परिजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed