फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report against principals and managers of two schools for embezzlement of RTE funds

Shahjahanpur News: आरटीई फंड में गबन में दो स्कूलों के प्रधानाचार्यों-प्रबंधकों के विरुद्ध रिपोर्ट

Fri, 19 Sep 2025 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Report against principals and managers of two schools for embezzlement of RTE funds
कलान (शाहजहांपुर)। आरटीई की धनराशि में हेरफेर करने के आरोपी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के खिलाफ बीईओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डीएम तक मामला पहुंचने के बाद बीएसए ने स्कूल की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन




ग्राम मुसरिया नगला निवासी कमलेश कुमार ने कलान स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक कान्वेंट व आदर्श बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों पर शुल्क प्रतिपूर्ति व वित्तीय सहायता में प्राप्त धनराशि को साजिश व फर्जी दस्तावेज से छात्रों के खातों में न भेजकर गबन करने का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर बीएसए ने बीईओ की चार सदस्यीय टीम बनाकर जांच कराई।
विज्ञापन

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को भेज दी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने क्रमश: 11,23,750 व 5,11,500 शासकीय धनराशि का गबन किया है। बीईओ की रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कमलेश ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन भटकने के बाद कमलेश ने बच्चों के साथ बीएसए कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया था। रात दस बजे तक वह धरने पर बैठे रहे थे। जिलास्तरीय अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद बीएसए ने संज्ञान लिया और बीईओ कलान सतीश मिश्रा को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। बीईओ की तहरीर पर कलान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि स्कूल की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई भी की जा रही है। थाना प्रभारी प्रभाष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed