{"_id":"69f0f9e4caf586ba0408f2e5","slug":"repaired-defective-water-coolers-installed-a-new-one-on-platforms-4-and-5-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-171800-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खराब वाटर कूलर सही कराए, प्लेटफॉर्म चार और पांच पर नया लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खराब वाटर कूलर सही कराए, प्लेटफॉर्म चार और पांच पर नया लगाया
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच पर लगा वाटर कूलर। संवाद
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर पानी की बदइंतजामी को खत्म कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म पर खराब वाटर कूलर को सही कराने के साथ ही नए भी लगा दिए गए हैं, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े।
अमर उजाला ने 25 अप्रैल के अंक में अव्यवस्थाओं को उजागर करते हुए स्टेशन पर ‘बदइंतजामी भर रही रफ्तार, ठंडे पानी के लिए तरसते रहते हैं यात्री’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए मुरादाबाद के अफसरों ने स्थानीय अफसरों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
अफसरों ने प्लेटफाॅर्म नंबर चार और पांच पर नई वाटर कूलर मशीन को लगा दिया है। दूसरी ओर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खराब वाटर कूलर को सही कराकर पानी की आपूर्ति को शुरू कराया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पूर्व में तोड़फोड़ के दौरान हटाए गए वॉटर कूलर को फिर से लगाने की तैयारी है। इसके लिए पॉवर केबिन के सामने टिनशेड के नीचे फाउंडेशन बना दिया गया है। यहां भी दो से तीन दिन में वाटर कूलर लगाकर पानी की व्यवस्था को सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर दो वाटर कूलर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं। चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर भी व्यवस्था कर दी गई है।