फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Remembered Bhamashah's sacrifice on his birth anniversary

जयंती पर याद किया भामाशाह का त्याग

Wed, 29 Jun 2022 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Remembered Bhamashah's sacrifice on his birth anniversary
भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित करते अभाविप कार्यकर्ता - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। देश के रत्न दानवीर भामाशाह की 475वीं जयंती पर सर्वसमाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर नमन किया। इस दौरान सभी ने अपनी एक कमी को आज से छोड़ने का वचन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक व व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता ने कहा कि भामा शाह का योगदान देश के लिए बहुत बड़ा है। उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि अपने अंदर मौजूद शराब पीने, नशा करने, सफाई न रखने जैसी कोई भी गलत आदत है, उसको छोड़ें। इस दौरान अनिल मालवीय, शुभम त्रिपाठी, अनिकेत गुप्ता, अक्षय गुप्ता, संदीप वर्मा, अंकित गुप्ता, विकास गुप्ता, संतोष गुप्ता, लकमेंद शुक्ला, शेर सिंह, ओम गुप्ता, आकाश शर्मा, अमित पांडे, संकेत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एसएस कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कॉलेज उपाध्यक्ष अक्षय गुप्ता ने बताया कि भामाशाह अद्वितीय दानवीर व त्यागी महापुरुष थे। आत्मसम्मान और त्याग की इसी भावना ने उनको स्वदेश धर्म संस्कृति की रक्षा करने वाले देशभक्त के रूप में शिखर पर स्थापित कर दिया। भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बलिदान के साथ उनका दान अनंत काल तक जाना जाएगा। प्रशांत मिश्रा, पवन वर्मा, देवा ठाकुर, करन सागर, सक्षम त्रिवेदी, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed