फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   religious

‘भगवान को अहंकार तो किसी का भी प्रिय नहीं’

Mon, 02 Mar 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
religious
स्वामी शुकदेवानंद महाराज के निर्वाण की अर्द्ध शताब्दी के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथाव्यास श्रवणानंद सरस्वती ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन धारण लीला के माध्यम से बताया कि भगवान को अहंकार किसी का भी प्रिय नहीं होता है, फिर चाहें वह देवराज इंद्र ही क्यों न हों। अहंकार जीव का विनाश कर देता है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भगवान जहां गरीब और अमीर के भेद को मिटाकर सभी को एक साथ मिलकर रहने का संदेश देते हैं, वहीं जीव को ईश्वर का अंश मानकर व्यवहार करने का संदेश देते है। महारास का वर्णन करते हुए स्वामी जी ने बताया कि कृष्ण ने वृंदावन से मथुरा पहुंचने पर कुशल राजनीतिज्ञ होने का परिचय दिया। अर्थात भगवान ने सठे साठ्यम् समाचरेत की उचित व्यवहार नीति अपनाई।
विज्ञापन

उद्धव के बृज आगमन पर बृज महिमा का बखान करते हुए महाराज ने बताया कि उद्धव जी ने जब वृंदावन के गोप गोपियों के प्रेम को देखा तब उन्हें लगा कि ऐसे प्रेमियों के तो पैरों की धूल भी अगर मस्तक पर पड़ जाए तो कल्याण हो जाए। उद्धव जी भगवान से प्रार्थना करने लगे कि हे भगवान आप मुझे बृज में गुल्म लता या औषधि जो भी छोटे वृक्ष बना दें जिससे बृजवासी चलें तो उनके पांव की धूल हमारे मस्तक पर गिरती रहे। इस प्रसंग में प्रेम की महिमा का वर्णन स्वामी जी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में आचार्य रामअवतार ने स्वस्तिवाचन कर आरती निराजन कर पुष्पांजलि करायी। कथा में महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद महाराज तथा स्वामी चिन्मयानंद  महाराज का आशीर्वाद श्रोताओं को प्राप्त हुआ। मुख्य यजमान रजनीश गुप्ता के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. मीना शर्मा, श्रीमती सोनम, डॉ. श्रीकांत मिश्र ने आरती की। इस अवसर पर रामसागर यादव, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. आलोक मिश्र, डॉ. प्रभात शुक्ल, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, डॉ. विनीता श्रीवास्तव, डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. राजबहादुर यादव, डॉ. अर्चना गर्ग, सुषमा सिंह आदि मौजूद रहे। प्रात: गायत्री महायज्ञ  हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed