{"_id":"ee7becce3393d0c9813dd5b902902af2","slug":"religious-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘होली खेलागां आपा गिरधर गोपाल से’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘होली खेलागां आपा गिरधर गोपाल से’
शाहजहांपुर
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में फागुनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजनाें के माध्यम से भक्तों ने श्याम बाबा का गुणगान किया और बाद में फूलाें की होली खेली।
फागुनोत्सव का शुभारंभ श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने पत्नी साधना अग्रवाल के साथ अखंड ज्योति जलाकर कर किया। साधना अग्रवाल और पूजा अग्रवाल ने गणेश वंदना, ममता अग्रवाल, प्रिया नारंग ने प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश-कलयुग का राजा खाटू नरेश, पप्पू चौधरी ने तुम झोली भर लो भक्तों रंग-गुलाल से, होली खेलागां आपा गिरधर गोपाल से, कुमार गौरव और रवि अग्रवाल ने ग्यारस फागण की आई, भक्तां सब चंग बजाबा, एकता अग्रवाल और नीता अग्रवाल ने आयो फागणियों रंगीलो, निधि अग्रवाल ने खाटू को श्याम रंगीलो रे तथा रजत खन्ना ने फागुड़ियो रंगीलो-रंगीलो बाबा श्याम भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
खाटू नरेश को छप्पन भोग लगाकर आरती की गई। समापन पर सभी ने फूलों की होली का आनंद लिया। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अल्पित अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, अनु कुमरा, प्रिया नारंग, सुरेश सिंघल, मुकेश अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।