{"_id":"5d8269ba8ebc3e0140318020","slug":"religion-change-shahjahanpur-news-bly376727347","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण कर निकाह कराने का मामला: हिंदू संगठनों ने कोतवाली का घेराव कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण कर निकाह कराने का मामला: हिंदू संगठनों ने कोतवाली का घेराव कर किया हंगामा
Thu, 19 Sep 2019 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के तिलहर में लड़की को ढूंढने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार के लोगों के साथ गुरुवार को हिंदू संगठनों और महिलाओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के मद्देनजर सर्किल के सभी थानों के फोर्स को बुला लिया गया।
विज्ञापन
दोपहर बाद पहुंची एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी शाम को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर वापस हो गए लेकिन परिवार के लोग थाने के पास बैनर लगाए डटे हुए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक की लड़की मंगलवार की रात अपने पड़ोस में रहने वाली दोस्त साहिबा के घर गई थी लेकिन लौटी नहीं।
पिता का आरोप है कि साहिबा उसके पति और उसके परिजनों ने लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर दिए जाने की बात कहकर उन्हें घर से भगा दिया। लड़की के पिता की तहरीर पर साहिबा सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। इस मामले में बुधवार को धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी परिजन कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन