फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relationship broke due to sharing of girl's photos before marriage, five people named

Shahjahanpur News: शादी से पहले युवती के फोटो बांटने से रिश्ता टूटा, पांच लोग नामजद

Thu, 02 Jul 2026 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Relationship broke due to sharing of girl's photos before marriage, five people named
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवती के फोटो आसपास बांटे जाने से उसकी शादी का रिश्ता टूट गया। युवती के भाई ने एतराज किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर के आधार पर दिल्ली के नरसिंह गार्डन निवासी करन के अलावा मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा निवासी उसके साथियों राजा, आरिफ, मुजम्मिल और राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहन का चार जून को निकाह होना था, लेकिन इससे पहले दो जून को दिल्ली से यहां आए करन ने अपने साथियों की मदद से बहन के फोटो मोहल्ले में बांट दिए। आरोपियों की इस हरकत से बहन का रिश्ता टूट गया। अगले दिन लड़के वालों ने शादी का सामान वापस कर निकाह करने से इन्कार कर दिया। बहन के फोटो बांटने का विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर उन पर हमलावर हो गए। सीओ सिटी पंकज पंत के अनुसार जांच के बाद आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed