फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Register report against cleaners who employ others and send to jail: DM

दूसरों से काम कराने वाले सफाईकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजें : डीएम

Sat, 05 Jul 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Register report against cleaners who employ others and send to jail: DM
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नोडल अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो सफाई कर्मचारी अपने स्थान पर किसी दूसरे से गांव में सफाई कार्य करा रहे हैं, उन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाए। स्कूल में न पढ़ाने वाले शिक्षकों को निलंबित किया जाए और ढंग से केंद्र संचालित न करने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त की जाएं।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उन निरीक्षणों की रिपोर्ट पर आधारित थी, जो हाल ही में जन चौपाल के अंतर्गत नियुक्त 64 नोडल अधिकारियों द्वारा न्याय पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सफाई व्यवस्था को लेकर किए गए थे।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने चेतावनी दी कि जिन विद्यालयों में नियमित शिक्षक उपस्थित नहीं हो रहे हैं और उनके स्थान पर अन्य व्यक्तियों से पठन-पाठन कराया जा रहा है, वहां संबंधित शिक्षकों को तत्काल निलंबित किया जाए। इसी तरह जो आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से बंद रहते हैं, उन केंद्रों की कार्यकर्ताओं को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि सफाई कर्मचारियों के लिए स्पष्ट समय-सारणी तय की जाए और ग्राम स्तर पर सफाई का रोस्टर तैयार कर उसी के अनुसार कार्य सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने कहा कि यह निरीक्षण प्रणाली अब सतत रूप से जारी रहेगी और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed