कांट। जीएसटी की दरें घटाने से जन सामान्य को मिल रहे लाभ का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए ब्लॉक सभागार में रविवार को जीएसटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि यह आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते भारत का एक ऐतिहासिक कदम है।
विधायक अरविंद कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जीएसटी में लंबे समय से प्रतीक्षित सुधार को साकार किया। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन आम उपभोक्ता एवं व्यापारी समुदाय को सशक्त बनाने और प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।
भाजपा नेता सोबरन सिंह यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, रामजी, लालजीत राठौर, सुधांशु मिश्रा, रजनीश कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद