फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reducing passenger diversion route roadways , increased congestion in trains

रूट डायवर्जन से घटे रोडवेज यात्री, ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली में आयोजित रैली की सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर किए गए रूट डायवर्जन का सीधा असर रोडवेज पर पड़ा। यहां से बरेली की आरे जाने वाली सभी बसें दोपहर एक बजे तक एनएच-24 पर भेजी गईं। बाद में मीरानपुर कटरा, फरीदपुर आदि स्थानों पर जाम लगने की सूचना मिलने के बाद बसों को मार्च परिवर्तित कर निगोही-बीसलपुर की ओर मोड़ दिया गया। बरेली में भीड़ की आशंका के मद्देनजर तमाम लोगों ने वहां की यात्रा टाल दी। रोडवेज बसों का रूट बदलने से सुबह के समय शाहजहांपुर होकर बरेली दिशा में जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई।  

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली को देखते बरेली मंडल के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा से लेकर रामपुर तक शनिवार रात 12 बजे से सामान्य ट्रैफिक का रूट बदल दिया था। मगर बरेली-दिल्ली मार्ग की रोडवेज बसों को नेशनल हाईवे पर सुबह नौ बजे तक चलाने की छूट दी गई थी। इस अवधि में यहां से सात-आठ बसें हाईवे के रास्ते बरेली को रवाना की गईं। बाद में दिल्ली की कई बसें मीरानपुर कटरा तक हाईवे पर भेजी गईं। वहां से उन्हें दातागंज ओर बदायूं के रास्ते दिल्ली की ओर निकाला गया। दोपहर 12 बजे तक दिल्ली को जाने वाली बसों का संचालन इसी रूट से किया गया, लेकिन बाद में हाईवे पर ट्रकों को रोके जाने से फतेहगंज पूर्वी के हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग, कटरा, फरीदपुर आदि स्थानों पर जाम लग गया। इसकी सूचना पाकर रोडवेज अधिकारियों ने इस रूट की बसों को जलालाबाद, कोलाघाट, मिर्जापुर होकर भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बरेली सेवा की बसों को निगोही और बीसलपुर होकर चलाया गया। रोडवेज डिपो के स्टेशन प्रबंधक सुशील त्रिवेदी के अनुसार एलआईयू के अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर दोपहर एक बजे के बाद नेशनल हाईवे पर बसों का संचालन रोककर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया गया। रैली से विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई, लेकिन रोजाना की अपेक्षा बरेली के यात्री कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेलवे स्टेशन पर बरेली जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों की भीड़ सुबह आठ बजे से उमड़ने लगी। वरिष्ठ चल टिकट निरीक्षक नरेंद्र त्यागी के अनुसार बरेली दिशा की ओर जाने वाली 15909 अप अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस और 14307 अप मुगलसराय एक्सप्रेस में अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की काफी भीड़ रही। बाद में रवाना हुईं अन्य ट्रेनों में यात्री सामान्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed