फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reduced pressure on the roads, traffic started on the bridge

शहर की सड़कों पर कम हुआ दबाव, ककरा से अजीजगंज को जोड़ने वाले पुल पर आवागमन शुरू

Wed, 02 Mar 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Reduced pressure on the roads, traffic started on the bridge
न्यू सिटी ककरा से अजीजगंज को जाड़े ने वाला पुल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा से अजीजगंज को जोड़ने वाले पुल पर यातायात शुरू होने से शहर की सड़कों पर दबाव कम हो गया। पुल का कार्य पूर्ण होने के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पुल के जरिये अजीजगंज से सीधे ईदगाह बिना जाम में फंसे पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

बरेली मोड़ से अजीजगंज होकर शहर की ओर आने पर रोजाना ही लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है। अभीतक अजीजगंज से कचहरी आने तक आने में काफी समय लग जाता है। अजीजगंज, गर्रा पुल, कच्चा कटरा, पुराने अस्पताल, अंटा चौराहा समेत कई जगहों पर जाम से जूझना पड़ता है। चार पहिया और दो पहिया वाहनों के कारण इन रूटों पर जाम काफी ज्यादा रहता है। अतिक्रमण के कारण संकरी सड़कों पर जाम से निजात नहीं मिल पा रही थी। शहर की सड़कों पर दबाव कम करने के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने अजीजगंज के पास गर्रा नदी के ऊपर 181.035 मीटर पुल बनवाने के लिए 16 करोड़, पांच लाख, 57 हजार रुपये की राशि अवमुक्त कराई थी।
विज्ञापन

सेतु निगम ने पुल को बनाने में तेजी दिखाई। इसके बावजूद चुनाव की तिथि की घोषणा होने से पहले पुल का काम पूर्ण नहीं हो सका। अधिसूचना लगने से एक दिन पहले ही मंत्री सुरेश खन्ना ने अधूरे पुल का लोकार्पण कर दिया था। उस समय अधिकारियों ने कुबूल किया था कि पुल का काम पूरा होने पर दो महीने का समय लग जाएगा। चुनाव की अवधि में भी पुल पर काफी तेजी से काम कराया। इस बीच एप्रोच रोड बनाने के साथ ही रंग-रोगन कराया गया। अब पुल पर यातायात शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से लेकर बड़े वाहन पुल के जरिये होकर गुजरने से लोगों को जाम से निजात मिल गई। अजीजगंज से होते हुए लोग आसानी से ककरा, ईदगाह, सुभाषनगर, लाल इमली चौराहा पहुंच रहे हैं। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि ककरा से अजीजगंज को जोड़ने वाले पुल का निर्माण सेतु निगम ने कराया है। पुल के बनने से जाम से लोगों को निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed