फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Red marks on illegal constructions obstructing the Durga Temple corridor

Shahjahanpur News: दुर्गा मंदिर कॉरिडोर में बाधक अवैध निर्माण पर लगे लाल निशान

Sat, 20 Sep 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Red marks on illegal constructions obstructing the Durga Temple corridor
मोहल्ला मंडी ​स्थित मार्ग पर नगर निगम ने अतिक्रमण पर लगाए लाल निशान। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के चौक मंडी में दुर्गा मंदिर आने-जाने के लिए यू-टर्न कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना है। डीएम के निर्देश के बाद नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। नवरात्र में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसका निर्माण नवरात्र खत्म होने के बाद होगा। अन्य गलियों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर कॉरिडोर का निर्माण आवास विकास परिषद कराएगा। शासन से 25 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। कॉरिडोर के निर्माण पर सवा करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर निगम ने कॉरिडोर के निर्माण के लिए पहले भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने निर्माण हटाना शुरू कर दिया। निर्माण में देरी होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण पर लाल निशान लगाए जाएं। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद भी लोग अवैध निर्माण नहीं हटाते हैं तो जेसीबी से ढहा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर के आसपास आने वाली तीन गलियों में निर्माण कार्य एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। इसमें मछली मार्केट भी शामिल है। कॉरिडोर निर्माण में सड़क चौड़ीकरण के साथ सुंदरीकरण भी किया जाएगा।

--
अवैध निर्माण पर लाल निशान लगवा दिए गए हैं। नवरात्र की वजह से मुख्य मार्ग पर बाद में काम किया जाएगा। आसपास की तीन गलियों में निर्माण एक-दो दिन में शुरू करा दिया जाएगा।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed