फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rebellious tone in SP, former MLC raised questions on inquiry committee

सपा में बगावती सुर, सपा नेता ने पार्टी की जांच कमेटी पर उठाए सवाल

Mon, 25 Apr 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rebellious tone in SP, former MLC raised questions on inquiry committee
शाहजहांपुर। सपा नेता व पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की बहू रुचि वर्मा के थाने के सामने भवन पर जेसीबी चलने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बना जांच दल सोमवार को आएगा। जांच दल में कटरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक राजेश यादव को नहीं रखा गया है। इसके बाद राजेश के भाई पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू ने जांच कमेटी पर सवाल उठाए। उन्होंने फेसबुक पर प्रदेश अध्यक्ष के लेटर को पोस्ट करते हुए सवाल किया कि जो व्यक्ति 366 वोट से हार जाएगा, वह कमेटी में नहीं होगा...क्या मापदंड है समिति का...यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू का भवन तोड़े जाने की शिकायत हाईकमान तक पहुंचने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व एमएलसी शशांक यादव के अलावा कमेटी के सारे पदाधिकारी स्थानीय हैं। कमेटी सोमवार को जांच करने के लिए पहुंचेगी। अहम बात यह है कि जांच कमेटी में पूर्व विधायक राजेश यादव को शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस बात से नाराज जांच कमेटी के सदस्य पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू ने रविवार दोपहर को फेसबुक पर पोस्ट डालकर बगावती तेवर दिखा दिए। उन्होंने जांच कमेटी के नाम वाला लेटर डालते हुए समिति के मापदंड पर सवाल खड़ा किया। उनके पोस्ट डालते ही तमाम लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। हालांकि, इस मामले की जानकारी के लिए पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू से संपर्क साधा तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने 366 वोट से राजेश को हराया था
विधानसभा चुनाव में कटरा विधानसभा के प्रत्याशी राजेश यादव को भाजपा के वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने शिकस्त दी थी। मतदान में उन्हें मात्र 366 वोट से हार का सामना करना पड़ा। इतने कम अंतर होने पर पूर्व एमएलसी ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हरवाने का आरोप लगाया था।

अमित यादव रिंकू ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली है। उस संबंध में उनसे बात हो गई। कमेटी को प्रदेश कमेटी ने तय किया है। इस समय जरूरत है कि सपा के सच्चे सिपाही पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। -तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed