फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rebellion in the primary teachers' association; block-level office bearers have formed a new committee.

Shahjahanpur News: प्राथमिक शिक्षक संघ में बगावत, ब्लॉक के पदाधिकारियों ने नई कमेटी का गठन किया

Mon, 08 Dec 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rebellion in the primary teachers' association; block-level office bearers have formed a new committee.
शाहजहांपुर में प्राथमिक ​शिक्षक संघ की बैठक में एकजुटता दिखाते नई कमेटी के पदा​धिकारी ।स्रोत: स
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में शिक्षकों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। आठ ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कार्यवाहक अध्यक्ष व मंत्री से असहमति दिखाते हुए अपनी कमेटी बना ली है। सर्वसम्मति से यशपाल सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

टाउन हॉल स्थित होटल में बैठक में शिक्षकों ने बताया कि प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने पत्र भेजकर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा व जिला मंत्री देवेश वाजपेयी को नई दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की कार्ययोजना तय करने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों व मंत्रियों की बैठक के निर्देश दिए थे। लंबा समय बीत जाने के बाद भी बैठक नहीं बुलाई गई।
विज्ञापन

तब जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह ने प्रांतीय निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष-मंत्रियों की बैठक बुलाई गई। उन्होंने कार्यवाहक अध्यक्ष-मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा व प्रांतीय महामंत्री सिंह के नेतृत्व में आस्था जताते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने नई कार्यसमिति बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सरताज अली ने सक्रिय सदस्यों की नवीन कार्यसमिति बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर ब्लॉक अध्यक्षों की सहमति से यशपाल सिंह को जिलाध्यक्ष, जुबैर आलम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह को जिला मंत्री, नितिन मिश्रा को कोषाध्यक्ष व अजीत कनौजिया को जिला संयुक्त मंत्री चुना गया। अरुण भदौरिया के संचालन में हुए कार्यक्रम में कृष्णकुमार सिंह, संजय भारती, अनंगपाल गौतम, नागेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

--
यशपाल सिंह को छह वर्ष के लिए निष्कासित करेंगे। शेष शिक्षक ऋषिकांत पांडेय गुट में पूर्व में गए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। जितनी भी कार्रवाई की गईं, वे गैरकानूनी व नियमविरुद्ध हैं।
- मुनीश मिश्रा, जिलाध्यक्ष-प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed