फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rawatpur team became the winner by one wicket

Shahjahanpur News: एक विकेट से विजेता बनी रावतपुर टीम

Mon, 06 Jan 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rawatpur team became the winner by one wicket
कैंट मैदान में आयोजित कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते ​खिलाड़ी। : आयोजक - फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
शाहजहांपुर। कैंट मैदान पर आयोजित कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहजहांपुर किंग्स बनाम रावतपुर कांट टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एक विकेट से रावतपुर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मयूर स्पोर्टिंग व मुमुक्षु आश्रम के संयोजन में आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को टॉस जीतकर शाहजहांपुर किंग्स के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 132 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह ने तीन चौकों की सहायता से 35 रन जोड़े। चंद्रशेखर ने 23 व अंशुल सक्सेना ने 16 रन बनाए। रावतपुर कांट के गेंदबाज कपिल खान ने चार और मोंगा ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावतपुर कांट की टीम ने समझदारी का परिचय देते हुए एक विकेट शेष रहते लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मोहम्मद तारिक ने 35, फराज ने 31 रनों का योगदान दिया। शालू ने अंतिम समय तक विकेट को रोके रखा और 12 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर किंग्स के गेंदबाज सुधीर ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच कपिल खान को घोषित किया गया। अंपायरिंग शोभित वाजपेयी, महबूब और स्कोरिंग साहिल ने की। मयूर खन्ना ने बताया कि पहले पुल की टीम में नंबर वन पर टीम शरत इलेवन चल रही है। दूसरे नंबर पर रिजवान स्पोर्टिंग है। तीसरा नंबर रावतपुर का है। मैच से पूर्व मैच का उद्घाटन अवधेश दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed