फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ration shopkeeper missing from two years prdhan husband running shop

दो सालों से कोटेदार नहीं प्रधानपति चला रहे कोटा

Tue, 21 Apr 2020 09:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
ration shopkeeper missing from two years  prdhan husband running shop
जैतीपुर। दो साल से गायब महिला कोटेदार की राशन दुकान प्रधानपति संचालित कर रहे हैं। मगर कागजों में हर महीने महिला कोटेदार के हस्ताक्षर से ही राशन का उठान होता है। एक शिकायत के बाद मामला प्रकाश में आया तो हड़कंप मच गया। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच गरीबों को राशन वितरण के लिए अफसरों ने सख्ती दिखाई तो इसमें बड़ी तादात में गड़बड़ियां भी सामने आने लगी हैं। ऐसी ही गड़बड़ी ग्राम पंचायत मरुआ झाला से सामने आई है। यहां की कोटेदार एक महिला है, जो पिछले दो साल से गांव में नहीं है। मगर उसके हस्ताक्षर से गोदाम से हर महीने राशन का उठान हो रहा है और वितरण भी हो रहा है। मगर हैरत की बात यह है कि दो साल से चल रहे इस खेल की अफसरों को जानकारी ही नहीं हुई। दो दिन पूर्व गांव के बृजेश सिंह ने इस बाबत आपत्ति जताकर एक वीडियो बनाकर अफसरों को भेजा तो यह पूरा खेल खुला। इसके अलावा महिला कोेटेदार के पति का एक अधिकारी से बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें कोटेदार का पति अधिकारी से कह रहा है कि उसकी पत्नी दो-तीन साल से इलाहाबाद स्थित मायके में है। उसके नाम से प्रधान का पति कोटा चला रहा है। अगर कोई गड़बड़ी होगी तो भुगतना उसे पड़ेगा लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

सांठगांठ से चल रहा खेल
राशन उठान के समय कोटेदार के हस्ताक्षर होते हैं लेकिन यहां दो साल से कोटेदार न होने के बावजूद फर्जी साइन से राशन उठ रहा है। इसके सत्यापन में पूर्ति निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम सचिव या वितरण ड्यूटी में लगा कोई भी सरकारी कर्मचारी शामिल होता है। इसके अलावा राशन का पैसा कोटेदार के खाते से जमा होना चाहिए लेकिन यहां नकद जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की बात
ग्राम पंचायत मरुआ झाला में कोटे में गड़बड़ी की बात संज्ञान में आई है। पूर्ति निरीक्षक से इसकी जांच कराई जाएगी। - सौरभ गंगवार उप जिलाधिकारी तिलहर।
मेरे पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है लेकिन मामला संज्ञान में आया है, कोटेदार को नोटिस देकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा जाएगा और कार्रवाई होगी। - महेेश कुमार पूर्ति निरीक्षक तिलहर।
दो माह पूर्व मैंने जैतीपुर ज्वाइन किया है। मरुआ झाला की कोटेदार पिंकी देवी हैं। राशन का उठान वहीं का एक व्यक्ति करता है। पहले से ऐसा होता आया है, लेकिन अब मैंने बोल दिया है कि कोटेदार स्वयं मौजूद होकर राशन उठाएंगे। - भास्कर मिश्रा गोदाम प्रभारी जैतीपुर

घटतौली करने वाली कोटेदार को नोटिस जारी
अल्हागंज। ग्राम पंचायत इस्लामगंज के मजरा साहबगंज की महिला कोटेदार को राशन कार्ड खाद्यान्न कम करने के आरोप में एसडीएम जलालाबाद में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम जलालाबाद ने बताया इस्लामगंज ग्राम पंचायत के मजरा पूर्वी मंझा तथा साहबगंज के राशन कार्ड धारकों ने शिकायत की थी कि महिला कोटेदार राशन कार्ड खाद्यान्न की घटतौली करती हैं। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। मामले की जांच क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार ने की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed