{"_id":"53adc169be4a4760f98cb76f7037819b","slug":"rang-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगयात्रा देख अभिभूत हुए शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगयात्रा देख अभिभूत हुए शहरवासी
शाहजहांपुर
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर रंग महोत्सव के अंतिम दिन काकोरी कांड के महानायकों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को कलाकारों ने अपने अलग अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। मेहमान कलाकारों ने शहर में रंगयात्रा निकाली। समापन पर नगर पालिका तिराहे पर शहीदों की प्रतिमा के समक्ष सभी ने विशेष प्रदर्शन कर शहर के जांबाजों को नमन किया। शुक्रवार का दिन शहरवासियों के लिए ही नहीं, मेहमान कलाकारों के लिए यादगार भरा रहा।
इससे पहले भी रंगयात्राएं निकलीं हैं, लेकिन शुक्रवार को निकाली गई रंगयात्रा अद्भुत, रोमांचकारी और अद्वितीय रही। नगर में जगह-जगह मेहमान कलाकारों पर पुष्पवर्षा की गई। सर्दी को देखते हुए चौक क्षेत्र में मुदित सेठ, अनंत वाजपेयी और उनकी टीम ने रंगयात्रा पर पुष्पवर्षा कर कलाकारों चाय-नाश्ता भी कराया गया। रंगयात्रा केरूगंज स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से शुरू हुई और चारखंभा, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए टाउनहाल में अमर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष विसर्जित हुई।
रास्ते भर आयोजक और उनके वालंटियर, युवक-युवतियां देशभक्ति गीतों पर डांस करते रहे। वहीं कोलकाता, महाराष्ट्र, उड़ीसा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि के कलाकार आकर्षक वेशभूषा में सजेधजे अभिनय और नृत्य से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। रंगयात्रा देखकर शहरवासी अभिभूत हो उठे और उन्होंने आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।
विज्ञापन
इससे पूर्व कस्टम कमिश्नर केके कठेरिया ने झंडी दिखाकर रंगयात्रा का शुभारंभ किया। कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के संचालन में चली रंगयात्रा की व्यवस्था में शमीम आजाद, विनीत सिंह, अरविंद चोला, अजय मोहन शुक्ला, सुनीता कठेरिया, संजय डोनाल्ड, सौरभ अग्निहोत्री, शिवम श्रीवास्तव, संजय राठौर, शालू यादव, संकल्प अग्निहोत्री आदि का योगदान रहा।