फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Randomization of duties of counting personnel ended

Shahjahanpur News: मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी को रेंडमाइजेशन समाप्त

Mon, 03 Jun 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Randomization of duties of counting personnel ended
रोजा मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते प्रेक्षक। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव व ददरौल विधानसभा उप चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रविवार को मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी का रेंडमाइजेशन समाप्त हुआ। एनआईसी कक्ष में सामान्य प्रेक्षक बाबूलाल गोयल, जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं ददरौल विधानसभा मतगणना के प्रेक्षक पटिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीईओ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के स्टैंडर्ड सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई। लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए छह विधानसभाओं में प्रत्येक में 14-14 और कुल 84 टेबल लगाई गई हैं। इसमें रिजर्व टेबल 18, आरओ व एआरओ की 12 टेबल लगाई गई हैं। कुल 114 टेबल लगाई गई हैं। इन पर काउंटिंग सुपरवाइजर, माइक्रो आब्जर्वर भारत सरकार, काउंटिंग असिस्टेंट एवं एडिशनल काउंटिंग असिस्टेंट (फोर्थ क्लास) कुल 456 मतगणना कार्मिक मतगणना करेंगे। ददरौल विधानसभा के उप निर्वाचन में 14 टेबल, रिजर्व टेबल तीन, आरओ/एआरओ टेबल दो लगाई जा रहीं हैं। यहां पर कुल 19 टेबल लगेंगी। इन पर काउंटिंग सुपरवाइजर, माइक्रो आब्जर्वर भारत सरकार, काउंटिंग असिस्टेंट एवं एडिशनल काउंटिंग असिस्टेंट (फोर्थ क्लास) कुल 19 मतगणना कार्मिक मतगणना करेंगे। लोकसभा के लिए पोस्टल बैलेट टेबल 10 और ददरौल विधानसभा के उपचुनाव के लिए पोस्टल टेबल एक लगेगी। मतगणना सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन मंडी रोजा में चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

-------

प्रेक्षकों ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
शाहजहांपुर। लोकसभा व ददरौल विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के मद्देनजर प्रेक्षकों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। सामान्य प्रेक्षक बाबूलाल गोयल, ददरौल विधानसभा मतगणना प्रेक्षक मुरलीधर पटिहार व जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन रोजा मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। प्रेक्षकों ने मतगणना को लेकर की जा रही सभी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। जो भी छोटी-मोटी कमियां पाई गई उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम संजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसडीए सदर ज्ञानेंद्र नाथ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed