फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramlila in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: हवन-पूजन के साथ आदर्श रामलीला मेले का शुभारंभ

Sun, 25 Oct 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ramlila in Shahjahanpur
कांट में रामलीला मंचन के दौरान ऋषि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण। संवाद
मिर्जापुर। कस्बे के प्राचीन श्री आदर्श रामलीला मेले का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को थानाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम और प्रधान के प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। मेले में कानपुर की बजरंग नाट्य कला परिषद के कलाकार दस दिन तक भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे।

कमेटी के राघवेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्राचीन परंपरा को संजोए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति और संस्कारों की अनुभूति हो सके। कमेटी अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, प्रदीप रघुवंशी, रनवीर सिंह, करन सिंह, प्रेम सिंह पंजाबी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम ने किया अहिल्या का उद्धार
कांट। नगर की ऐतिहासिक रामलीला के चौथे दिन वृंदावन के कलाकारों ने अहिल्या उद्धार और फुलवारी लीला का मंचन किया। श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मंचन के अनुसार, राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिए धनुष यज्ञ का निमंत्रण गुरु विश्वामित्र के पास भेजा। श्रीराम और लक्ष्मण ने भी गुरु से जनकपुर देखने की इच्छा जताई। गुरु विश्वामित्र दोनों शिष्यों को लेकर जनकपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार कर उन्हें श्राप से मुक्त कराया।
जनकपुर पहुंचने पर गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम को राजा जनक की फुलवारी से पुष्प लाने के लिए भेजा। इसी दौरान माता सीता अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए फूल लेने पहुंचीं। इसके बाद श्रीराम और सीता की मुलाकात का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा, उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, संजीव मिश्रा, गोविंद शरण पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
----------------------
रामलीला में मेघनाद और कुंभकरण वध का मंचन



खुदागंज। रामलीला में कलाकारों ने मेघनाद और कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया। प्रसंग के दौरान लक्ष्मण के मूर्छित होने से लेकर संजीवनी बूटी से उनके स्वस्थ होने और फिर मेघनाद वध तक के दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा। कुंभकरण वध के बाद मेला परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। संवाद
-----------------------------

वाल्मीकि जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा

तिलहर। वाल्मीकि जयंती एवं प्रकाशोत्सव के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष पंकज भारती ने बताया कि शोभायात्रा दिन में दो बजे मोहल्ला कुंवरगंज स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसमें महर्षि वाल्मीकि की आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। संवाद
-------------------------
खुदागंज आज होगी रावण वध की लीला

खुदागंज। ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार को रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सीओ तिलहर बिदुष सक्सेना ने बताया कि मेला क्षेत्र में करीब 60 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए दमकल की गाड़ी भी मौजूद रहेगी। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed