फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramlila in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: बाली वध की लीला में दिखा श्रीराम का पराक्रम

Thu, 29 Oct 2026 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ramlila in Shahjahanpur
खुटार के रामलीला मेले में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
खुटार। रामलीला मेले में भरत मिलाप से बाली वध तक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सुग्रीव और बाली के प्रसंगों का प्रभावशाली अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला में दिखाया गया कि बाली के अत्याचारों से परेशान सुग्रीव भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन देते हैं। इसके बाद सुग्रीव और बाली के बीच युद्ध होता है और श्रीराम बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाते हैं। मंचन के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर धर्म और न्याय का साथ देना चाहिए। शुक्रवार को लंका दहन लीला का मंचन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-----------------
गणेश पूजन के साथ रामलीला की तैयारियां तेज
तिलहर। पुरानी गल्ला मंडी स्थित पोटरगंज श्री जनता रामलीला कमेटी मंच पर बृहस्पतिवार शाम श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू की गईं। पंडित नवनीत शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। मुख्य यजमान सुशील बाबू गुप्ता उर्फ बबलू, कमलेश चंद्र गुप्ता, निलेश चंद्र गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता और मेला अध्यक्ष नीरज गुप्ता समेत पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता उर्फ रवि ने बताया कि शुक्रवार को भगवान शिव के विवाह का मंचन होगा। अयोध्या की रामलीला मंडली के कलाकार झांकियों के साथ प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन

--------------

राम वनगमन ने दर्शकों को किया भावुक
कांट। रामलीला में वृंदावन के कलाकारों ने राजगद्दी की घोषणा, मंथरा-कैकयी संवाद, दशरथ-कैकयी संवाद और भगवान श्रीराम के वनगमन का भावपूर्ण मंचन किया। श्रीराम को राजगद्दी देने की घोषणा से अयोध्या में खुशी छा जाती है, लेकिन मंथरा, केकयी के मन में भरत के भविष्य को लेकर भय पैदा कर देती है। उसके उकसाने पर केकयी दशरथ से भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लेती हैं। राजा दशरथ के मार्मिक संवादों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं, श्रीराम ने बिना विरोध पिता के वचन का सम्मान करते हुए वन जाने का निर्णय स्वीकार किया। सीता जी और लक्ष्मण जी भी उनके साथ चल पड़े। इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------
अहिल्या के उद्धार की लीला का मंचन
मिर्जापुर। देवस्थान हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में चल रही दस दिवसीय संगीतमय रामलीला में बृहस्पतिवार शाम अहिल्या उद्धार की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। बजरंग नाट्य कला परिषद कानपुर के कलाकारों ने प्रसंग को जीवंत कर दिया। लीला में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण के साथ मिथिला की ओर जाते समय एक निर्जन आश्रम पहुंचते हैं। विश्वामित्र भगवान राम को अहिल्या की कथा बताते हैं, जो श्राप के कारण शिला बनकर प्रभु के चरण स्पर्श की प्रतीक्षा कर रहीं थीं। भगवान राम के चरण स्पर्श करते ही अहिल्या अपने दिव्य स्वरूप में प्रकट होती हैं और प्रभु की स्तुति करती हैं। इस दृश्य पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। संवाद



--
प्रभातफेरी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर की चतुर्थ दिवस की प्रभातफेरी का स्वागत शुक्रवार को लक्ष्मी टंडन के परिवार ने किया। लड्डू गोपाल और राधारानी की पूजा-अर्चना के बाद श्रीराधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। हरीश बजाज ने श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गौरव अरोरा, मोहनलाल अरोरा, अनिल कक्कड़, रविंद्र मिश्रा, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेवा और नवीन सचदेवा ने भजन प्रस्तुत किए। माखन चोरी की लीला पर मटकी से टॉफियां बांटी गईं। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की प्रभातफेरी का स्वागत विनीत शर्मा का परिवार करेगा। संवाद

खुटार के रामलीला मेले में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed