{"_id":"619e9389498d1231ef3b8e80","slug":"ramleela-shahjahanpur-news-bly467205999","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभि में तीर लगते ही जमीन पर गिरा दशानन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभि में तीर लगते ही जमीन पर गिरा दशानन
विज्ञापन
निगोही। कस्बे में चल रही रामलीला में बुधवार को रावण वध का मंचन किया गया। रावण की मृत्यु के बाद उसके पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई, जिसका लोगों ने आनंद लिया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम व रावण के बीच घमासन युद्ध हुआ। नाभि में तीर लगते ही दशानन धराशायी हो गया। रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इसके बाद रंगबिरंगी आतिशबाजी ने छटा बिखेरी।
मेले में लालाराम का झूला आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में महिलाओं ने घरेलू उपयोग की चीजों को और बच्चों ने खिलौने खरीदे। विधायक रोशनलाल वर्मा ने कलाकारों की प्रतिभा का सराहा। इस दौरान सुरेंद्र, रामनिवास, जितेंद्र गुप्ता, शकील अंसारी, आशू, संजू, शेरसिंह आदि का सहयोग रहा। थाना प्रभारी दिलीप कुमार व्यवस्था में मुस्तैद रहे। संवाद